
मनीला, 16 नवंबर . Prime Minister Narendra Modi फिलीपींस के दौरे पर पहुंच गए हैं. मनीला अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया गया. पीएम मोदी का स्वागत फिलीपींस के सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव रॉबर्ट जोसेफ मोंटेस डी क्लारो ने किया. पीएम मोदी 23वें आसियान-India शिखर सम्मेलन और 21वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए फिलीपींस की दो दिवसीय यात्रा पर हैं.
Prime Minister मोदी का लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया. पीएम मोदी को देखते ही वहां मौजूद लोगों ने ‘मोदी-मोदी’ के नारे लगाए. बच्चों ने संस्कृत श्लोक पढ़कर Prime Minister का स्वागत किया. पीएम मोदी ने लोगों से हाथ मिलाकर वहां मौजूद सभी लोगों का अभिवादन किया. इस दौरान India माता की जय के नारे लगे. कलाकारों ने नृत्य करके पीएम का स्वागत किया और उनके स्वागत में रंगोली भी बनाई गई.
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक्स पर लिखा, “पीएम Narendra Modi 23वें आसियान-India शिखर सम्मेलन और 21वें ईस्ट एशिया समिट में हिस्सा लेने के लिए मनीला पहुंचे. पीएम का स्वागत फिलीपींस के सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव रॉबर्ट जोसेफ मोंटेस डी क्लारो ने किया. यह दौरा India की एक्ट ईस्ट पॉलिसी और इंडो-पैसिफिक विजन के लिए आसियान के साथ पार्टनरशिप को पक्का करता है.”
Prime Minister की यह यात्रा तब हो रही है जब India और आसियान 2026 को आसियान-India समुद्री सहयोग वर्ष के रूप में मना रहे हैं और 2027 में संवाद संबंधों के 35 साल और हमारी व्यापक रणनीतिक साझेदारी के पांच साल पूरे होने का जश्न मनाएंगे. विदेश मंत्रालय ने कहा, “आसियान-India शिखर सम्मेलन आसियान-India कार्य योजना 2026-2030 सहित व्यापक रणनीतिक साझेदारी के कार्यान्वयन में प्रगति की समीक्षा करेगा और सहयोग के भविष्य की दिशा तय करेगा.”
मनीला में Prime Minister मोदी के कार्यक्रम में आने वाले गणमान्य व्यक्तियों के लिए President फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर द्वारा आयोजित रात्रिभोज शामिल होगा, जिसके बाद अगले दिन आसियान-India शिखर सम्मेलन और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन होगा, जिसके बीच में अन्य नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी होंगी.
विदेश मंत्रालय में सचिव (पूर्व) रुद्रेंद्र टंडन ने एक विशेष मीडिया ब्रीफिंग के दौरान जानकारी दी थी कि आसियान India के लिए एक प्रमुख व्यापारिक भागीदार के रूप में उभरा है, जिसका पूरे क्षेत्र के साथ लगभग 122 बिलियन का व्यापार है.
–
एसडी/पीएम
Skip to content