मनसे की राजनीति हिंसा वाली होती है, छठ पूजा को लेकर उठे विवाद पर बोले नसीम सिद्दीकी

Mumbai , 13 नवंबर . Mumbai में आस्था का महापर्व छठ पूजा को लेकर सियासत तेज हो गई है. मनसे प्रमुख राज ठाकरे के social media पोस्ट और बयानों को लेकर एनसीपी (एसपी) नेता और प्रवक्ता नसीम सिद्दीकी ने कहा कि सभी को अपने धर्म के अनुसार त्योहार मनाने की आजादी है.

से बातचीत में नसीम सिद्दीकी ने कहा कि किसी भी धार्मिक त्योहार का विरोध नहीं करना चाहिए. छठ पूजा उत्तर India में एक महत्वपूर्ण त्योहार है. इस पर्व के लिए सभी Political दलों के साथ Governmentों को भी सहयोग करना चाहिए. उन्होंने कहा कि मनसे कोई Political दल नहीं है. यह एक युवाओं का ग्रुप है. हमेशा उनकी राजनीति हिंसा वाली होती है.

मनसे प्रमुख राज ठाकरे के social media पोस्ट पर Samajwadi Party के नेता अबू आजमी ने कहा कि यह एक धार्मिक मामला है. मैं इस पर ज्यादा कुछ नहीं बोल सकता हूं. लोग अपने धर्म के अनुसार अपने पर्व मनाते हैं, लेकिन प्रदूषण न बढ़े यह कोशिश होनी चाहिए.

Mumbai में रेलवे स्टेशनों पर भोजपुरी गानों को बंद कराने को लेकर आजमी ने कहा कि किसी प्रांत और भाषा के प्रति ऐसी सोच नहीं होनी चाहिए. गाना गाया जा रहा है तो इससे मनोरंजन ही तो हो रहा है.

रेलवे स्टेशन पर भोजपुरी गीतों को लेकर मनसे नेता दिनेश पुंडे ने कहा कि जब हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओं और साथियों को पता चला कि गाने बजाए जा रहे हैं, तो उन्होंने तुरंत स्थानीय प्रशासन को सूचित किया, जिन्होंने इसे रुकवा दिया. यह गलत है. यहां आकर अपनी ताकत दिखाने की कोशिश न करें. हमें आपसे या आपकी संस्कृति से कोई दिक्कत नहीं है. हम बस इतना कहना चाहते हैं कि आपको यहां अपनी ताकत दिखाने की कोशिश नहीं करनी चाहिए.

उन्होंने कहा कि छठ पूजा मनाने को विरोध नहीं किया था और न ही कर रहे हैं. हम बस इतना पर्यावरण के मद्देनजर कह रहे हैं, पानी में अगर फूल या दीपक भी छोड़ा जाता है तो नुकसान होगा.

शिवसेना प्रवक्ता संजय निरुपम ने कहा कि जुहू बीच, Mumbai का पिछले 30 वर्षों से छठ पूजा के भव्य-दिव्य आयोजन का बहुत बड़ा साक्षी है, ऐतिहासिक साक्षी है. हर छठ पर जानबूझकर कुछ न कुछ इस प्रकार की बयानबाजी की जाती है, जिससे लोगों की पूजा से जुड़ी भावनाएं आहत हों. तो मैं सबसे पहले अपने साथियों से निवेदन करूंगा कि जितनी राजनीति करना है, करिए. राजनीति करने के लिए बहुत सारे मुद्दे हमारे पास हैं, लेकिन किसी की पूजा-पद्धति और पूजा के ऊपर राजनीति नहीं होनी चाहिए.

दूसरी ओर राज ठाकरे ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि भाजपा और उसके द्वारा पाला-पोसा गया जहरीला social media इकोसिस्टम इस समय ‘छठ पूजा’ के मुद्दे का इस्तेमाल करके Maharashtra के Mumbai में टकराव पैदा करने की पुरजोर कोशिश कर रहे हैं. इसके लिए वे social media पर ऐसी रील्स फैला रहे हैं जिनमें पूजा-पाठ के रीति-रिवाजों को दिखाया गया है. इतना ही नहीं, उन्होंने Mumbai के कुछ रेलवे स्टेशनों पर भोजपुरी संगीत बजाने की भी कोशिश की, जिसे Maharashtra नवनिर्माण सेना ने तुरंत रुकवा दिया. भाजपा हताश है, क्योंकि वे जिस टकराव को पैदा करना चाहते थे, वह हो नहीं पाया. यह सारी अफरा-तफरी उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी चुनावों को ध्यान में रखकर की जा रही है.

–

डीकेएम/