
सागर, 10 सितंबर . Madhya Pradesh के सागर में जहरीली शराब कांड के आरोपियों के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई तेज हो गई है. इस मामले के तीन आरोपियों के पांच अवैध निर्माण कार्यों पर बुलडोजर चलाया गया.
दरअसल, Chief Minister मोहन यादव Wednesday को सागर के दौरे पर थे और उन्होंने प्रशासन को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे. इसके बाद प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बंडा में आरोपियों के पांच अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाया, जिसमें मनीष लोधी के तीन, चंद्रभान राजपूत का एक एवं आशीष साहू का एक निर्माण कार्य का ध्वस्त किया गया.
नगर परिषद बंडा और Police बल की संयुक्त टीम ने शासकीय भूमि पर अवैध रूप से बनाए गए मकान, पक्की बिल्डिंग और गोदामों को जमींदोज किया. इस दौरान मौके पर एसडीएम, तहसीलदार, नगर परिषद सीएमओ सहित भारी Police बल तैनात रहा.
प्रशासन के अनुसार, बंडा अवैध शराब प्रकरण में संलिप्त मुख्य आरोपी मनीष लोधी, चंद्रभान राजपूत और आशीष साहू द्वारा लंबे समय से शासकीय भूमि पर कब्जा कर अवैध निर्माण किया गया था. इन्हीं अवैध संपत्तियों से अवैध शराब का कारोबार भी संचालित किया जा रहा था.
प्रशासन द्वारा उक्त आरोपियों को बुलडोजर कार्यवाही के 24 घंटे पूर्व नोटिस चस्पा कर संबंधित अतिक्रमण को लेकर स्पष्टीकरण मांगा गया था, लेकिन तय समय-सीमा में आरोपियों द्वारा कोई जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया. जिसके बाद Thursday को नियमानुसार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई.
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब, माफिया और शासकीय भूमि पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ ऐसी सख्त कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी.
–
एसएनपी/एएसएच
Skip to content