
उज्जैन, 19 अक्टूबर . Madhya Pradesh के Chief Minister मोहन यादव ने कहा है कि राज्य स्वच्छता के मामले में देश में पहले तीन स्थानों पर रहता है, इसके अलावा Government का जोर रोजगार और सुविधाओं पर भी है. Chief Minister मोहन यादव ने उज्जैन में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि स्वच्छता के मामले में तो Prime Minister Narendra Modi के आह्वान का सबसे अच्छा उदाहरण Madhya Pradesh है, हमारे यहां जब भी रैंकिंग जारी होती है तो हमारे राज्य के नगरों को बड़ी उपलब्धि हासिल होती है, नंबर वन, टू, थ्री तक हमारे राज्य के बाद ही किसी का नंबर आता है.
स्वच्छता तो होना ही चाहिए लेकिन स्वच्छता के अलावा रोजगार, मूलभूत सुविधा, इंफ्रास्ट्रक्चर सहित सभी क्षेत्रों में हमारी Government काम कर रही है. Chief Minister यादव ने उज्जैन में विकास कार्यो की समीक्षा की. उन्होंने कहा कि सिंहस्थ केवल देश ही नहीं बल्कि दुनिया का सबसे बड़ा मेला है. सिंहस्थ की मूल आवश्यकताओं को यहां आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं की सुविधा तथा धार्मिक गतिविधियों को देखते हुए उज्जैन जिला और संभाग स्तर पर राज्य Government तैयारियां कर रही है.
Chief Minister मोहन यादव ने उज्जैन में जारी विकास कार्यक्रम की चर्चा करते हुए कहा Prime Minister मोदी के नेतृत्व में महाकाल महालोक निर्माण और लोकार्पण के बाद यहां श्रद्धालुओं के आगमन में तेजी से वृद्धि हुई है. सिंहस्थ से संबंधित विभिन्न विकास कार्यों को लेकर अब हर माह बैठक कर प्रगति की रिपोर्ट ली जाएगी तथा कार्यों की समीक्षा की जाएगी.
Chief Minister मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व सनातन धर्म की आस्था, सत्य और धर्म की विजय का प्रतीक है. इस अवसर पर प्रदेश की सभी Police लाइनों में शस्त्र पूजन का आयोजन किया जाएगा. समाज के साथ Government की सहभागिता सुनिश्चित करने की भावना से मैं स्वयं एवं सभी मंत्रीगण प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर आयोजित शस्त्र पूजन कार्यक्रमों में शामिल होंगे.
–
एसएनपी/पीएम
Skip to content