मध्य प्रदेश सड़क परिवहन निगम की बस सेवाएं 21 साल बाद होंगी शुरू: सीएम मोहन यादव

देवास, 24 सितंबर . Madhya Pradesh के Chief Minister मोहन यादव ने कहा कि Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में India को नई दिशा भी मिल रही है. उन्होंने देवास के पुंजापुरा में आयोजित कार्यक्रम में सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 35.42 लाख हितग्राहियों के खातों में 212.57 करोड़ रुपए की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित की.

Chief Minister यादव ने इस मौके पर कहा कि Prime Minister मोदी के नेतृत्व में Gujarat भी बदला और देश भी. Gujarat से Chief Minister के रूप में तीन बार प्रदेश का नेतृत्व करने वाले Narendra Modi आज तीन बार देश के Prime Minister के रूप में India को नई दिशा दे रहे हैं. यह वास्तव में एक अनूठा समय है. हमने राम राज्य की कल्पना साहित्य में पढ़ी और सुनी है. आज Prime Minister ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण कराया है और समाज के अंतिम व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाकर राम राज्य की भावना को साकार करने का कार्य किया है. गरीब से गरीब व्यक्ति के पक्के मकान, उसके घर का चूल्हा, रोजगार और बच्चों की शिक्षा की चिंता करते हुए Government निरंतर जनकल्याण के कार्यों को आगे बढ़ा रही है.

राज्य Government की नीतियों की चर्चा करते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश Government पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के विचार और Prime Minister Narendra Modi के मार्गदर्शन को आदर्श मानकर निरंतर सेवा के कार्य में जुटी हुई है. 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर 21 वर्ष पहले बंद हुई Madhya Pradesh सड़क परिवहन निगम की बस सेवाएं पुनः प्रारंभ होने जा रही हैं. Madhya Pradesh में 5 लाख किलोमीटर से अधिक सड़कों का निर्माण हो चुका है और गांव-गांव तक सड़क एवं हाई-वे कनेक्टिविटी का विस्तार हुआ है.

उन्होंने कहा कि Madhya Pradesh देश के मध्य में स्थित है और बेहतर सड़क कनेक्टिविटी के साथ आवागमन की सुविधाओं को और सुदृढ़ करने के लिए सड़क परिवहन निगम की बसें तीन स्तरों पर संचालित की जाएंगी. नगरीय क्षेत्रों में प्रदेश के भीतर विभिन्न मार्गों पर तथा अंतरराज्यीय मार्गों पर. इससे प्रदेश के यात्रियों को आवागमन की बेहतर और सुविधाजनक सेवा उपलब्ध होगी.

राज्य में युवाओं को नौकरी के मिल रहे अवसर की चर्चा करते हुए Chief Minister मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में Police इंस्पेक्टर से लेकर जवान तक 18,000 पदों पर भर्ती की जा रही है. इसके साथ ही Government द्वारा कुल 85,000 नए पदों पर भर्ती का कार्य किया जा रहा है. एमएसएमई के माध्यम से प्रदेश के 1 करोड़ 20 लाख युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का कार्य किया जा रहा है. मध्यप्रदेश में बेरोजगारी दर देश के राज्यों में सबसे कम है, यह हमारे लिए गर्व की बात है.

एसएनपी/एसके/