
Bhopal , 30 सितंबर . Bhopal में Wednesday को एक रिटायर्ड आईएएस अधिकारी की उनके घर में हत्या के बाद Madhya Pradesh की कानून-व्यवस्था को लेकर सियासत तेज हो गई है. विपक्षी कांग्रेस ने इस घटना को लेकर Madhya Pradesh Government पर निशाना साधा है.
कांग्रेस नेताओं ने सवाल किया कि जब राज्य की राजधानी में एक वरिष्ठ रिटायर्ड अधिकारी की उनके घर के अंदर हत्या हो सकती है तो आम लोगों की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित होगी.
रिटायर्ड आईएएस अधिकारी राकेश अग्रवाल Bhopal के रातीबड़ थाना क्षेत्र के सूरज नगर स्थित पनघट कॉलोनी के पीछे अपने घर में मृत पाए गए. आरोप है कि गला रेतकर उनकी हत्या की गई. इस घटना को लेकर कांग्रेस ने Government पर Bhopal में लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में नाकाम रहने का आरोप लगाया.
Madhya Pradesh कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि अग्रवाल की हत्या ‘Government की नाक के नीचे’ हुई है. उन्होंने Government के कामकाज और कानून-व्यवस्था को लेकर Chief Minister मोहन यादव पर निशाना साधा.
जीतू पटवारी ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “देश के ‘सबसे असफल गृह मंत्री’ होने का गौरव हासिल करने के बाद भी यदि सत्ता, व्यवस्था या Government में कोई सुधार नहीं होता है तो आपका पूरा तंत्र ‘बेबस और बेशर्म’ हो चुका है.”
उन्होंने कहा कि जनता Government को सबक सिखाएगी और उसे सत्ता से बाहर करेगी.
Madhya Pradesh विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि इस हत्या ने राज्य की कानून-व्यवस्था की स्थिति को उजागर कर दिया है.
उमंग सिंघार ने कहा, “इस Government में अपराधियों के हौसले बुलंद हो गए हैं और प्रदेश की राजधानी Bhopal में भी लोग सुरक्षित नहीं हैं. Chief Minister मोहन यादव के नेतृत्व में कानून-व्यवस्था पूरी तरह पटरी से उतर चुकी है.”
उन्होंने सवाल किया, “जब प्रदेश की राजधानी में एक रिटायर्ड आईएएस अधिकारी अपने ही घर में सुरक्षित नहीं हैं तो आम जनता की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?”
सिंघार ने आरोप लगाया कि राज्य को ‘अपराधियों के भरोसे’ छोड़कर Chief Minister मोहन यादव अपनी जिम्मेदारी से नहीं बच सकते.
इस बीच, Police ने हत्या की जांच शुरू कर दी है. कई वरिष्ठ Police अधिकारी राकेश अग्रवाल के घर पहुंचे और घटनास्थल की जांच की.
Police की जांच फिलहाल वरुण कुमार नाम के एक केयरटेकर पर केंद्रित है. उसे तीन दिन पहले ही एक एजेंसी के जरिए 24 घंटे के केयरटेकर और मेल नर्स के रूप में काम पर रखा गया था. घटना के बाद से वह लापता है और Police को शक है कि वह फरार हो गया है. खबर के मुताबिक, एक जोड़ी कपड़ों को छोड़कर उसका बाकी सामान भी घर से गायब मिला है.
शुरुआती जानकारी के अनुसार, राकेश अग्रवाल और उनकी पत्नी अलग-अलग कमरों में सोते थे. तड़के करीब 4 बजे उनकी पत्नी की नींद खुली तो उन्होंने पाया कि उनके कमरे का दरवाजा बाहर से बंद था.
इसके बाद उन्होंने एक अन्य केयरटेकर अमर को फोन किया. अमर ने आकर दरवाजा खोला. इसके बाद उन्होंने राकेश अग्रवाल के कमरे को देखा तो उसका दरवाजा भी बाहर से बंद मिला. बाद में अग्रवाल कमरे के अंदर मृत पाए गए. आरोप है कि उनका गला रेता गया था.
एसीपी जोन-1 अंकिता खटारकर ने को बताया कि रातीबड़ Police को सुबह करीब 5.30 बजे हत्या की सूचना मिली.
उन्होंने कहा, “सूचना मिलने के बाद स्थानीय Police टीम और वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. शुरुआती जांच में सामने आया है कि तीन दिन पहले एक एजेंसी के जरिए एक केयरटेकर को काम पर रखा गया था और घटना के बाद से वह फरार है.”
खटारकर ने बताया कि हत्या में कथित रूप से इस्तेमाल किया गया हथियार अभी तक बरामद नहीं हुआ है.
उन्होंने कहा, “हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार अभी बरामद नहीं हुआ है. आगे की जांच जारी है और लापता केयरटेकर की तलाश की जा रही है.”
Police अब लापता केयरटेकर का पता लगाने की कोशिश कर रही है. इसके साथ ही हत्या की वजह और घटना से पहले तथा हत्या के दौरान हुए पूरे घटनाक्रम का पता लगाया जा रहा है.
–
एएमटी/डीकेपी
Skip to content