
Bhopal , 7 अक्टूबर . Madhya Pradesh कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने Wednesday को पार्टी कार्यकर्ताओं से 8 अक्टूबर को राज्यभर में प्रदर्शन करने की अपील की. उन्होंने कहा कि New Delhi में विरोध मार्च के दौरान Lok Sabha में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अन्य इंडिया गठबंधन सांसदों के साथ हुई कथित Police कार्रवाई के विरोध में ये प्रदर्शन किए जाएंगे.
पटवारी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से जिला, ब्लॉक और मंडल स्तर पर विरोध प्रदर्शन आयोजित करने तथा 8 अक्टूबर को भारतीय लोकतंत्र के लिए ‘काला दिवस’ के रूप में मनाने का आह्वान किया.
अपने संदेश में उन्होंने कहा, “आज कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और Lok Sabha में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन के सांसद चुनाव आयोग से जवाबदेही की मांग को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से जंतर-मंतर की ओर मार्च कर रहे थे. इस दौरान उन्हें रोका गया और उनके साथ बल प्रयोग किया गया.”
पटवारी ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और अन्य वरिष्ठ विपक्षी नेताओं पर लाठी चार्ज किया गया और उनके साथ “बर्बर व्यवहार” किया गया, जिससे कई नेताओं को चोटें आईं.
उन्होंने एक्स पर लिखा, “Lok Sabha में नेता प्रतिपक्ष और जनता के निर्वाचित प्रतिनिधियों पर यह हमला संविधान पर हमला है. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने इस दिन को भारतीय लोकतंत्र के लिए ‘काला दिवस’ घोषित किया है.”
पटवारी ने कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं से एकजुट रहने तथा लोकतांत्रिक संस्थाओं पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने की अपील की.
उनकी यह अपील कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की ओर से social media पर जारी संदेश के बाद आई है. पवन खेड़ा ने प्रदेश कांग्रेस समितियों, जिला कांग्रेस समितियों और ब्लॉक कांग्रेस समितियों से 8 अक्टूबर को ‘काला दिवस’ मनाने का आह्वान किया था.
पवन खेड़ा ने एक्स पर लिखा, “सभी प्रदेश कांग्रेस समितियों, जिला कांग्रेस समितियों और ब्लॉक कांग्रेस समितियों को निर्देश दिया जाता है कि वे 8 अक्टूबर 2026 को ‘काला दिवस’ के रूप में मनाएं. यह दिल्ली Police द्वारा नेता प्रतिपक्ष और अन्य वरिष्ठ विपक्षी सांसदों पर की गई कथित कार्रवाई के विरोध में होगा.”
उन्होंने आरोप लगाया कि यह कार्रवाई ‘आरएसएस-भाजपा-ईसीआई गठजोड़’ के इशारे पर की गई.
गौरतलब है कि कांग्रेस हाल के दिनों में मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को लेकर चुनाव आयोग के खिलाफ अपना अभियान तेज कर रही है और चुनाव आयोग से अधिक जवाबदेही की मांग कर रही है.
Wednesday को मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन के सांसद इसी मुद्दे को लेकर जंतर-मंतर की ओर मार्च कर रहे थे.
–
एएमटी/एमएस
Skip to content