मध्य प्रदेश में 12 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, पांच जिलों के पुलिस अधीक्षक बदले

Bhopal , 29 अक्टूबर . Madhya Pradesh Government ने Police प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए 12 आईपीएस अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं. गृह विभाग की ओर से जारी तबादला सूची में पांच जिलों के Police अधीक्षकों को बदला गया है. इसके अलावा Police मुख्यालय, नगरीय Police और विशेष सशस्त्र बल की विभिन्न वाहिनियों में भी अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं.

इस प्रशासनिक फेरबदल के तहत नर्मदापुरम, बैतूल, पन्ना, हरदा और अलीराजपुर के Police अधीक्षकों के पदों पर बदलाव किया गया है. कुछ अधिकारियों को जिला Police की कमान सौंपी गई है, जबकि कुछ को Police मुख्यालय और अन्य इकाइयों में पदस्थ किया गया है.

आदेश के अनुसार, नर्मदापुरम के Police अधीक्षक साईंकृष्णा एस. थोटा के स्थान पर दीपक कुमार शुक्ला को पदस्थ किया गया है. दीपक कुमार शुक्ला इससे पहले उज्जैन में 32वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल के सेनानी के पद पर कार्यरत थे. वहीं साईंकृष्णा एस. थोटा को Police मुख्यालय, Bhopal में सहायक Police महानिरीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है.

बैतूल के Police अधीक्षक वीरेंद्र जैन को हटाकर अमित सक्सेना को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है. अमित सक्सेना इससे पहले Police मुख्यालय में सहायक Police महानिरीक्षक के पद पर कार्यरत थे. वीरेंद्र जैन को Bhopal नगरीय Police में Police उपायुक्त नियुक्त किया गया है.

पन्ना की Police अधीक्षक निवेदिता नायडू के स्थान पर सव्यसाची सराफ को भेजा गया है. सव्यसाची सराफ इससे पहले इंदौर में Police अधीक्षक, साइबर के पद पर तैनात थे. निवेदिता नायडू को सागर स्थित 10वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल का सेनानी बनाया गया है.

इसी तरह हरदा के Police अधीक्षक शशांक के स्थान पर अंकित जायसवाल को पदस्थ किया गया है. अंकित जायसवाल इससे पहले Bhopal में Police अधीक्षक, रेल के पद पर कार्यरत थे.

अलीराजपुर के Police अधीक्षक रघुवंश कुमार सिंह को भी नई जिम्मेदारी दी गई है. उनके स्थान पर समर वर्मा को अलीराजपुर का Police अधीक्षक बनाया गया है. समर वर्मा इससे पहले उज्जैन में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ के Police अधीक्षक थे. रघुवंश कुमार सिंह को Police मुख्यालय में Police महानिरीक्षक के पद पर पदस्थ किए जाने की जानकारी भी तबादला सूची में दी गई है.

Police प्रशासन में फेरबदल के तहत विशेष सशस्त्र बल की विभिन्न वाहिनियों में भी अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं. अभिषेक आनंद को प्रथम वाहिनी विशेष सशस्त्र बल, इंदौर से स्थानांतरित कर 15वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल, इंदौर का सेनानी बनाया गया है.

वहीं, श्रुतकीर्ति सोमवंशी को ग्वालियर स्थित विशेष सशस्त्र बल की दूसरी वाहिनी का सेनानी नियुक्त किया गया है. इससे पहले वह ग्वालियर में ही विशेष सशस्त्र बल की एक अन्य वाहिनी में पदस्थ थीं.

–