मध्य प्रदेश में सौर ऊर्जा के प्रति बढ़ा आकर्षण, निमाड़-मालवा में लगे एक लाख सोलर प्लांट

Bhopal , 12 नवंबर . Madhya Pradesh में सोलर ऊर्जा के प्रति आम लोगों का आकर्षण बढ़ रहा है और इसका प्रमाण है निमाड़- मालवा इलाका. यहां एक लाख से ज्यादा परिसरों में उपभोक्ताओं द्वारा सोलर प्लांट लगाए गए हैं, जो स्वच्छ उर्जा उत्पादन कर पर्यावरण हितैषी का संदेश देने वाला है.

Madhya Pradesh पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर के प्रबंध निदेशक अनूप कुमार सिंह ने बताया कि 10 नवंबर की स्थिति में मालवा निमाड़ में रूफ टॉप सोलर संयंत्र स्थापना का आंकड़ा एक लाख के पार हो गया. कंपनी स्तर रूफ टॉप सोलर संयंत्रों की कुल उत्पादन क्षमता भी बढ़कर 560 मेगावाट से ज्यादा हो गई है.

प्रबंध निदेशक ने बताया कि पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत 83 हजार से ज्यादा घरों पर संयंत्रों की स्थापना हुई है. कंपनी स्तर पर पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना में अब तक उपभोक्ताओं को प्रति उपभोक्ता अधिकतम 78 हजार के हिसाब से 550 करोड़ रुपए से ज्यादा की सब्सिडी केंद्र शासन की ओर से प्रदान की गई है.

सिंह ने बताया कि पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना को मिलाकर सभी योजनाओं, परिसरों, उद्योग, कार्यालयों की छतों इत्यादि समेत एक लाख से ज्यादा परिसरों से वर्तमान में सौर ऊर्जा उत्पादन हो रहा है. इंदौर महानगर सीमा क्षेत्र में करीब 40 हजार एवं संपूर्ण इंदौर जिले में 45 हजार स्थानों पर सोलर संयंत्र लगे हैं. इनकी कुल उत्पादन क्षमता 225 मेगावाट से ज्यादा है. इंदौर के बाद कंपनी स्तर रूफ टॉप सोलर संयंत्र स्थापना में दूसरा स्थान उज्जैन जिला का 9450, तीसरा रतलाम जिला 9150, चौथा स्थान मंदसौर जिला 6350, पांचवां देवास जिला 5330, छठां खरगोन जिला 5290, सातवां नीमच 5070 स्थानों पर सोलर संयंत्र वाला जिला है.

पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर के प्रबंध निदेशक अनूप कुमार सिंह ने बताया कि अन्य जिलों में 650 से लेकर 3900 संयंत्र स्थापित किए गए हैं. सभी जिलों में सतत ही सौर ऊर्जा उत्पादन के प्रति रुचि लेकर उपभोक्ता संयंत्र स्थापित कर रहे हैं, और पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना में 78 हजार रुपए तक सब्सिडी भी प्राप्त कर रहे हैं.

एक लाख बिजली उपभोक्ताओं द्वारा सौर ऊर्जा का उपयोग करने पर ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बधाई दी. साथ ही उन्होंने अन्य उपभोक्ताओं से रूफ टॉप सोलर अपना कर पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना में 78 हजार रुपए तक सब्सिडी लाभ लेने का आह्वान किया है.

–

एसएनपी/डीकेपी