
इंदौर, 23 अक्टूबर . Madhya Pradesh की व्यापारिक नगरी इंदौर में शुरू हुए दो दिवसीय सेमीकंडक्टर समिट 2026 में पहले दिन लगभग 6000 करोड़ के निवेश प्रस्ताव आए हैं और इससे 10 हजार से ज्यादा लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे. Chief Minister मोहन यादव ने Friday को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में “Madhya Pradesh सेमीकंडक्टर समिट-2026” को संबोधित किया.
इस दौरान उन्होंंने कहा है कि Madhya Pradesh सेमीकंडक्टर समिट-2026 के माध्यम से प्रदेश में लगभग 5 हजार 800 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं. इनसे 10 हजार से अधिक रोजगार के अवसर सृजित होंगे. समिट में 1 हजार से अधिक प्रतिनिधियों और जापान, दक्षिण कोरिया, ताइवान एवं स्वीडन के प्रतिनिधिमंडलों की सहभागिता प्रदेश में सेमीकंडक्टर क्षेत्र में बढ़ती वैश्विक रुचि को दर्शाती है. दो दिवसीय समिट में 8 पैनल चर्चाएं, 5 राउंडटेबल और 6 की-नोट उद्बोधन आयोजित किए जा रहे हैं.
Chief Minister यादव ने कहा कि Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में India सेमीकंडक्टर क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है. कभी असंभव लगने वाले विषय आज वास्तविकता बन रहे हैं. सभी क्षेत्रों में समान रूप से आगे बढ़ने के लिए राज्यों को स्वस्थ प्रतिस्पर्धात्मक वातावरण उपलब्ध है. Madhya Pradesh भी देश के साथ कदम मिलाकर तेजी से आगे बढ़ रहा है. कोविड काल में सेमीकंडक्टर चिप की कमी से वैश्विक स्तर पर विकास गतिविधियां प्रभावित हुई थीं. इससे इस क्षेत्र की आर्थिक और सामरिक महत्ता स्पष्ट हुई है. Madhya Pradesh Government सेमीकंडक्टर क्षेत्र में निवेश को प्रोत्साहित कर प्रदेश को देश के प्रमुख तकनीकी केंद्रों में शामिल करने के लिए प्रतिबद्ध है.
सीएम ने कहा कि Madhya Pradesh Government ने ढाई वर्ष में 25 से अधिक नीतियां बनाकर निवेश और औद्योगिक विकास की नई संभावनाओं के द्वार खोले हैं. पारदर्शी, सरल और स्पष्ट नीतियों के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में निवेश के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं. ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट सहित विभिन्न प्रयासों से प्रदेश में लगभग 34 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं. इनमें से 30 प्रतिशत से अधिक निवेश प्रस्ताव धरातल पर उतरे हैं. प्रदेश Government निवेश प्रस्तावों को वास्तविक परियोजनाओं में बदलने के लिए निरंतर कार्य कर रही है.
उन्होंने कहा कि Madhya Pradesh निवेशकों का स्वागत करने और उन्हें साथ लेकर चलने वाला राज्य है. निवेश अनुकूल नीतियों और त्वरित निर्णय प्रक्रिया से उद्योग जगत का विश्वास बढ़ा है. राज्य Government का प्रयास है कि निवेश संबंधी प्रक्रियाओं में अनावश्यक विलंब न हो और समस्याओं का समाधान समयबद्ध तरीके से किया जाए. राज्य Government की कार्यप्रणाली में फाइलों के स्थान पर फैसलों, संभावनाओं के स्थान पर परियोजनाओं और समस्याओं के स्थान पर समाधानों को प्राथमिकता दी जा रही है. उन्होंने कहा कि एक बार जो मध्यप्रदेश आता है, वह हमेशा के लिए मध्यप्रदेश का हो जाता है.
–
एसएनपी/एएसएच
Skip to content