
Bhopal , 25 सितंबर . Madhya Pradesh में शुरू हुई Chief Minister सुगम परिवहन सेवा को लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने तंज कसा है. उनका आरोप है कि Government 10-10 साल पुरानी बसों को कबाड़खाने से निकालकर डेंटिंग-पेंटिंग कराकर सड़क पर उतार रही है और फिर इसे बड़ी उपलब्धि के रूप में प्रचारित किया जा रहा है.
दरअसल, राज्य में बेहतर कनेक्टिविटी के लिए Chief Minister सुगम परिवहन सेवा शुरू की है. इसके जरिए शहरी के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों को भी लाभ मिलेगा, यह दावा Government की ओर से किया गया है. वहीं, जीतू पटवारी ने कहा कि किसी भी नई सेवा की शुरुआत सकारात्मक सोच के साथ होना अच्छी बात है, लेकिन कुछ बसें शुरू करके उसे बड़ी उपलब्धि बताना और लगातार बड़े-बड़े आंकड़े गिनाना सिर्फ प्रचार का हिस्सा नहीं होना चाहिए.
पटवारी ने कहा कि Government को यह भी स्वीकार करना चाहिए कि Madhya Pradesh में पिछले करीब 25 वर्षों से भाजपा की ही Government रही है. उन्होंने कहा कि यदि प्रदेश की परिवहन व्यवस्था में कमियां हैं तो उनकी जिम्मेदारी से Government बच नहीं सकती. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि Government और भाजपा से जुड़े लोग बसों के रंग को लेकर बहस कर रहे हैं, जबकि असली सवाल बसों की उम्र, फिटनेस, सुरक्षा और यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं का है.
उन्होंने कहा कि सिर्फ डेंटिंग-पेंटिंग और रंग बदलने से 10 साल पुरानी बस नई बस नहीं बन जाती. Government को जनता को यह बताना चाहिए कि सड़क पर उतारी जा रही बसों की वास्तविक स्थिति क्या है, उनकी फिटनेस कैसे सुनिश्चित की गई है और यात्रियों की सुरक्षा के लिए क्या इंतजाम किए गए हैं.
जीतू पटवारी ने Chief Minister की सुगम सेवा का जिक्र करते हुए कहा कि यदि यह सेवा समाप्त हुई है तो इसकी जिम्मेदारी भी पिछली भाजपा Government की नीतियों और फैसलों पर तय होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि Government को नई शुरुआत का श्रेय लेने के साथ-साथ पुरानी व्यवस्था की विफलताओं की जिम्मेदारी भी स्वीकार करनी चाहिए.
–
एसएनपी/डीकेपी
Skip to content