
Bhopal , 19 नवंबर . भाजपा ने Madhya Pradesh में अपनी संगठनात्मक पहुंच बढ़ाने के प्रयास तेज कर दिए हैं. पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने अपने विभिन्न मोर्चों और प्रकोष्ठों से कहा है कि वे जमीनी स्तर पर अपने नेटवर्क को मजबूत करें, अलग-अलग सामाजिक समूहों से जुड़ें और जनता के बीच अपनी पहुंच बढ़ाएं.
Thursday को Bhopal में भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में आयोजित एक बैठक में इस बात पर विशेष जोर दिया गया. इस बैठक को राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव (संगठन) शिव प्रकाश, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और प्रदेश संगठन महासचिव चंद्रशेखर ने संबोधित किया.
शिव प्रकाश ने कहा कि पार्टी के विभिन्न मोर्चों और प्रकोष्ठों की यह अहम जिम्मेदारी है कि वे समाज के अलग-अलग वर्गों को संगठन से जोड़ें और Government तथा जनता के बीच एक कड़ी का काम करें.
उन्होंने कहा कि उनका काम केवल केंद्र और Madhya Pradesh Government की उपलब्धियों और कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने तक ही सीमित नहीं होना चाहिए. उन्हें समाज से सुझाव भी जुटाने चाहिए और उचित अध्ययन व आकलन के बाद उन्हें Government तक पहुंचाना चाहिए. सभी मोर्चों और प्रकोष्ठों को संगठन और समाज के बीच एक प्रभावी सेतु (पुल) के रूप में अपनी भूमिका निभानी चाहिए.
शिव प्रकाश ने पार्टी के विभिन्न मोर्चों के भीतर ऐसी रिसर्च टीमें बनाने का भी सुझाव दिया, जो सरकारी नीतियों का अध्ययन कर सकें, योजनाओं के क्रियान्वयन का आकलन कर सकें और उनमें सुधार के लिए सुझाव दे सकें. उन्होंने उनसे जमीनी स्तर पर सेवा कार्य, चिकित्सा शिविर और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने को कहा.
बैठक को संबोधित करते हुए खंडेलवाल ने कहा कि पार्टी का संगठनात्मक विस्तार, जनता के साथ नियमित संपर्क और समाज के विभिन्न वर्गों के साथ जुड़ाव पर निर्भर करता है. हमारी हर कोशिश ऐसी होनी चाहिए जिससे संगठन की प्रतिष्ठा, विश्वसनीयता और जनता के बीच स्वीकार्यता बढ़े.
उन्होंने मोर्चों से कहा कि वे ऐसे क्षेत्रों की पहचान करें जहां पार्टी को अपनी पहुंच बढ़ाने की जरूरत है और अधिक से अधिक लोगों को संगठनात्मक ढांचे से जोड़ें. उन्होंने विभिन्न प्रकोष्ठों को विशेष जिम्मेदारियां भी सौंपीं.
खेल प्रकोष्ठ से मंडल और जिला स्तर पर प्रतियोगिताएं आयोजित करने को कहा गया, जबकि सांस्कृतिक प्रकोष्ठ को वैचारिक नाटकों और कार्यक्रमों को बढ़ावा देने का काम सौंपा गया.
सहकारिता प्रकोष्ठ को डेयरी, मत्स्य पालन और सहकारी संस्थाओं तक पहुंचने के लिए कहा गया. चिकित्सा प्रकोष्ठ से कहा गया कि वे आयुष्मान India योजना के तहत इलाज की सुविधा देने वाले अस्पतालों के बारे में लोगों को जानकारी दें.
व्यापारी प्रकोष्ठ से कहा गया कि वे सड़क किनारे सामान बेचने वालों (स्ट्रीट वेंडर्स) और व्यापारिक संगठनों से जुड़ें, ताकि विभिन्न पेशों से जुड़े लोगों के बीच पार्टी की पहुंच बढ़ाई जा सके.
प्रदेश संगठन महासचिव चंद्रशेखर ने नियमित बैठकों, प्रशिक्षण कार्यक्रमों और जमीनी दौरों के जरिए राज्य स्तर से लेकर बूथ स्तर तक पार्टी के ढांचे को मजबूत करने पर जोर दिया.
उन्होंने मोर्चों से कहा कि वे वार्षिक कार्य योजनाएं तैयार करें और पहली बार मतदान करने वाले युवाओं, छात्रों और अन्य युवाओं तक पहुंचने के लिए विशेष टीमें बनाएं. चंद्रशेखर ने 1 से 25 दिसंबर तक चलने वाले पार्टी के सेवा दूत अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेने का भी आह्वान किया.
उन्होंने कहा कि यह अभियान जनसेवा, सामाजिक कार्यों और संगठन के विस्तार पर केंद्रित होगा. साथ ही इसका उद्देश्य Prime Minister Narendra Modi के सार्वजनिक जीवन और जनसेवा के 25 वर्षों के संदेश को समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचाना भी होगा.
–
डीकेएम/
Skip to content