
Bhopal , 3 अक्टूबर . कांग्रेस की Madhya Pradesh इकाई के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आरोप लगाया है कि भाजपा के प्रदेश संगठन और Government के बीच समन्वय में नहीं है. देश के केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह राजधानी Bhopal के प्रवास पर हैं और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने राज्य की Government की स्थिति के साथ अपराध और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कई सवाल उठाए हैं.
जीतू पटवारी ने संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि Madhya Pradesh के भाजपा संगठन और Government के बीच आपसी समन्वय नहीं है. हालात यहां तक हैं कि Chief Minister मोहन यादव अपने मंत्रियों के 15 दिन तक फोन ही नहीं उठाते हैं, वही मंत्री के विभाग के कारण बच्चों की मौत हो रही है. छिंदवाड़ा में कफ सिरप पीने से 26 बच्चों की मौत हुई तो उसका Political जिम्मेदार कौन है? 100 से ज्यादा मौतें जहरीली शराब पीने से हुई हैं. यह जिम्मेदारी किसकी है? आबकारी मंत्री ने क्या किया? राज्य में भ्रष्टाचार बढ़ रहा है.
उन्होंने आगे कहा कि आदिवासियों की लाभार्थी योजनाओं में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हो रहा है. बीते 25 साल से Madhya Pradesh में भाजपा की Government है. इसके बावजूद सबसे ज्यादा बच्चे कुपोषण से मार रहे हैं. इसके लिए कौन सा मंत्री Political रूप से जिम्मेदार है? देश के गृह मंत्री से प्रदेश की जनता यह जानना चाहती है.
इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से हुई मौत की चर्चा करते हुए कांग्रेस नेता जीतू पटवारी ने कहा कि इंदौर में दूषित पानी पीने से 36 लोगों की मौत हुई तो इस पर Political जिम्मेदारी आखिर किसकी है. केंद्रीय गृह मंत्री को Chief Minister , मंत्री और संगठन से यह सवाल करना चाहिए और उत्तर देकर जाएं.
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पटवारी ने राज्य में भ्रष्टाचार बढ़ने का आरोप लगाते हुए कहा कि भ्रष्टाचार का कैंसर राज्य के हर घर को प्रभावित कर रहा है; यह लूट का पैसा आखिर कहां जा रहा है. इसका उत्तर भी जनता चाहती है. दरअसल, पिछले दिनों Lok Sabha में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का बालाघाट का दौरा हुआ था और वह कुपोषण सहित अन्य बीमारी से हुई बच्चों की मौत के परिजनों से मिले थे. साथ ही उन्होंने Government पर आदिवासियों को योजनाओं का लाभ न मिलने का आरोप लगाया था.
–
एसएनपी/एसके
Skip to content