
Bhopal , 22 सितंबर Madhya Pradesh के Chief Minister मोहन यादव ने कहा है कि Madhya Pradesh ऐसा राज्य है जहां पानी के ऊपर और पानी के नीचे दोनों ही स्थान पर बिजली का उत्पादन हो रहा है . राजधानी Bhopal में ऑल इंडिया डिस्कॉम्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित “नवीकरणीय ऊर्जा एवं ऊर्जा भंडारण की किफायती विद्युत खरीद” विषयक क्षेत्रीय कार्यशाला का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ करते हुए Chief Minister यादव ने कहा कि आज के समय में ऊर्जा की महत्ता का भाव देश और दुनिया में जागृत हुआ है. मध्यप्रदेश में पानी के ऊपर और पानी के नीचे दोनों से बिजली उत्पादन हो रहा है.
सीएम मोहन यादव ने कहा कि सबसे सस्ती बिजली उत्पादन में भी हमारा मध्यप्रदेश अग्रणी राज्य है. हम अक्षय ऊर्जा के उत्पादन में भी तेजी से आगे बढ़ रहे हैं. Chief Minister यादव ने आगे कहा कि Prime Minister Narendra Modi को मैं धन्यवाद देता हूं, जिनके दूरदर्शी नेतृत्व में India ने नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में 50 प्रतिशत क्षमता का लक्ष्य हासिल कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है.
उन्होंने कहा कि एक समय Madhya Pradesh बिजली की कमी वाला राज्य था लेकिन आज प्रदेश बिजली सरप्लस राज्य बन चुका है. Chief Minister ने नवकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में हो रहे काम का जिक्र करते हुए कहा कि नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में मध्यप्रदेश लगातार नए आयाम स्थापित कर रहा है और अपने ही रिकॉर्ड तोड़ रहा है.
उन्होंने कहा कि प्रदेश में 2000 मेगावाट क्षमता का देश का सबसे बड़ा सोलर प्लांट स्थापित किया जा रहा है. इसके शुरू होते ही यह देश का सबसे बड़ा सोलर प्लांट होगा. जिस प्रकार के सोलर प्लांट को अमेरिका में तैयार होने में लगभग चार वर्ष लगते हैं, उसी स्तर की परियोजना को मध्यप्रदेश में मात्र ढाई वर्ष में पूरा किया जा रहा है. यह मध्यप्रदेश की तेज कार्य क्षमता, संकल्प और Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में देश के बढ़ते ऊर्जा सामर्थ्य का प्रमाण है.
–
एसएनपी/पीएम
Skip to content