
उमरिया, 14 अक्टूबर . Madhya Pradesh की मोहन यादव Government ने लाडली बहनों को नवरात्रि पर्व पर योजना की 41वीं किश्त की सौगात दी. सीएम मोहन यादव ने सिंगल क्लिक से राज्य की सवा करोड़ लाडली बहनों के खाते में राशि ट्रांसफर की.
उमरिया के गुरुवाही ग्राम में आयोजित कार्यक्रम में Chief Minister मोहन यादव ने कहा कि नवरात्रि के पावन पर्व पर आज प्रदेश की 1.25 करोड़ लाडली बहनों को योजना की 41वीं किश्त की सौगात मिली है. राज्य Government बहनों के बैंक खातों में हर माह 1500 रुपए की राशि ट्रांसफर कर रही है. Chief Minister लाडली बहना योजना की शुरुआत से लेकर अब तक 62 हजार करोड़ रुपए से अधिक की राशि भेजी जा चुकी है. हमारी Government सच्चा वादा और पक्का काम के भाव से प्रदेश की जनता से किए सभी वादे पूरा करते हुए आगे बढ़ रही है.
उन्होंने सिंगल क्लिक के माध्यम से 1.25 करोड़ पात्र महिलाओं के बैंक खातों में 41वीं किस्त की 1834 करोड़ की राशि अंतरित की. उन्होंने गैस सिलेंडर रिफिल योजना अंतर्गत 23 लाख से अधिक पात्र हितग्राहियों के खातों में सिंगल क्लिक के माध्यम से 115.10 करोड़ की अनुदान राशि अंतरित की. उन्होंने 57 करोड़ की लागत के 68 विकास कार्यों का भूमिपूजन, 87 करोड़ की लागत के 68 विकास कार्यों का लोकार्पण किया.
कार्यक्रम से पहले Chief Minister मोहन यादव ने लाडली बहनों पर पुष्पवर्षा कर उनका भव्य एवं दिव्य अभिनंदन किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश की आधी आबादी के कल्याण और सशक्तिकरण के लिए Government प्रतिबद्ध है. प्रदेश के एक चौथाई जिलों में हमारी बहनें कलेक्टर की जिम्मेदारी निभा रही हैं. उमरिया में संभागायुक्त और कलेक्टर भी हमारी बहनें हैं. उमरिया जिले के बांधवगढ़ को प्रभु श्रीराम, माता सीता और भगवान श्रीकृष्ण का विशेष आशीर्वाद मिला है. उमरिया में विरासनी देवी का आशीर्वाद लेना सौभाग्य है.
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की Governmentों में प्रदेश के महिला बाल विकास विभाग का बजट केवल 350 करोड़ रुपए था, लेकिन हमारी Government ने 47 हजार करोड़ के बजट का प्रावधान महिला कल्याण के लिए किया है. कांग्रेस ने 55 साल में महिलाओं के लिए सिर्फ साढ़े 25 हजार करोड़ बजट खर्च किया. आज बहनों को लाडली बहना योजना के 1500 रुपए मिले हैं. साथ ही Prime Minister उज्ज्वला योजना के एलपीजी उपभोक्ता और गैर Prime Minister उज्ज्वला योजना श्रेणी में पात्र लाडली बहनों को 450 रुपए के मान से दो माह की गैस रिफिल प्रदाय अनुदान राशि दी गई है.
इसके लिए प्रदेश की 23 लाख से अधिक बहनों को 115 करोड़ रुपए से अधिक राशि भेजी गई है. हमारी Government गैस रिफिल अनुदान के रूप में 3 साल में 1600 करोड़ की सहायता बहनों को दे चुकी है. राज्य में लाडली बहना योजना के जून 2023 में लगभग 1.25 करोड़ से अधिक लाभार्थी बहनों को पहली मासिक आर्थिक सहायता राशि भेजी गई थी. अब तक बहनों को 41 किश्तों का भुगतान किया जा चुका है. इसके अलावा, रक्षाबंधन के त्योहार पर लाडली बहनों को 4 बार 250-250 रुपए की विशेष सहायता राशि सगुन के रूप में दी गई.
महिलाओं को लगातार आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए राज्य Government ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए योजना में 23,882.81 करोड़ रुपए के बजट प्रावधान किया है.
–
एसएनपी/डीकेपी
Skip to content