मध्य प्रदेश में दो आईपीएस अधिकारियों के तबादले, चंचल शेखर बने खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संचालक

Bhopal , 29 अगस्त . Madhya Pradesh Government ने Saturday को दो वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं. जारी आदेश के अनुसार, चंचल शेखर और अंशुमन यादव का तबादला किया गया है.

जारी आदेश के मुताबिक, 1995 बैच के आईपीएस अधिकारी चंचल शेखर जो वर्तमान में अतिरिक्त Police महानिदेशक, विशेष सशस्त्र बल और अतिरिक्त Police महानिदेशक, एसआईएसएफ Police मुख्यालय, Bhopal के अतिरिक्त प्रभार पर पदस्थ थे, उन्हें अब संचालक, खेल एवं युवक कल्याण, मध्यप्रदेश बनाया गया है. इसके लिए उनकी सेवाएं खेल एवं युवक कल्याण विभाग को सौंपी गई हैं.

वहीं, 1998 बैच के आईपीएस अधिकारी अंशुमन यादव, जो संचालक, खेल एवं युवक कल्याण, मध्यप्रदेश के पद पर थे, उन्हें अब अतिरिक्त Police महानिदेशक, गुप्तवार्ता (इंटेलिजेंस) एवं अतिरिक्त Police महानिदेशक, सायबर, Police मुख्यालय, Bhopal का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. उनकी सेवाएं खेल एवं युवक कल्याण विभाग से वापस ली गई हैं. राज्य शासन ने यह पदस्थापना अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक की है.

इसके अलावा आदेश में दो अन्य अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है. 1993 बैच के आईपीएस अनिल कुमार (विशेष Police महानिदेशक, महिला सुरक्षा, Police मुख्यालय, Bhopal ) को उनके वर्तमान कार्य के साथ-साथ विशेष Police महानिदेशक, अजाक, Police मुख्यालय, Bhopal के पद का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है.

इसी तरह 1997 बैच के आईपीएस डी. श्रीनिवास वर्मा, जो अतिरिक्त Police महानिदेशक, नारकोटिक्स एवं अतिरिक्त Police महानिदेशक, एसटीएफ, Police मुख्यालय, Bhopal के अतिरिक्त प्रभार पर हैं, उन्हें उनके वर्तमान कार्य के साथ-साथ अतिरिक्त Police महानिदेशक, विशेष सशस्त्र बल एवं अतिरिक्त Police महानिदेशक, एसआईएसएफ Police मुख्यालय, Bhopal के पद का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है.

डीएससी