
Bhopal , 22 सितंबर . Madhya Pradesh के Chief Minister मोहन यादव ने कहा कि राज्य Government टेलीकॉम उपकरणों के विनिर्माण के साथ-साथ अनुसंधान और नवाचार को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है. आधिकारिक तौर पर दी गई जानकारी में बताया गया है कि Chief Minister मोहन यादव ने Bengaluru में उद्योगपतियों और प्रमुख निवेशकों से वन-टू-वन संवाद किया.
सीएम मोहन यादव ने उद्योगपतियों के साथ वन-टू-वन संवाद में विशेष रूप से ग्वालियर टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन की विशेषताओं और संभावनाओं से अवगत कराया. उन्होंने बताया कि राज्य Government टेलीकॉम उपकरणों के विनिर्माण के साथ-साथ इस क्षेत्र में अनुसंधान और नवाचार को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है. प्रदेश की नीतियां भविष्योन्मुखी हैं, जो इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण समूहों के विस्तार के लिए वित्तीय एवं गैर-वित्तीय दोनों ही तरह के आकर्षक प्रोत्साहन प्रदान करती हैं. उन्होंने कहा कि Madhya Pradesh देश में सूचना प्रौद्योगिकी, सेमीकंडक्टर, टेलीकॉम और इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण के एक सशक्त केंद्र के रूप में तेजी से उभर रहा है.
Chief Minister ने निवेशकों को आमंत्रित करते हुए कहा कि Madhya Pradesh में उद्योग-व्यापार के लिए अपार संभावनाएं, मजबूत अधोसंरचना, प्रचुर प्राकृतिक संसाधन और उद्योग-हितैषी नीतियां मौजूद हैं. राज्य Government हर निवेशक को सुरक्षित वातावरण, सिंगल विंडो सिस्टम से त्वरित अनुमतियां और नीतिगत सहयोग देने के लिए पूरी तरह तत्पर है. Bengaluru के तकनीकी इको सिस्टम और मध्यप्रदेश के औद्योगिक आधार के समन्वय से प्रदेश में नवाचार और रोजगार के नए आयाम स्थापित होंगे.
उन्होंने निवेशकों से कहा कि उद्योग की आवश्यकताओं और अपेक्षाओं के अनुरूप Madhya Pradesh में सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी. वे स्वयं हर रोड शो में निवेशकों के साथ संवाद करते हैं और उनके साथ वरिष्ठ अधिकारी भी रहते हैं, ताकि निवेश से जुड़ी समस्याओं और आवश्यकताओं का तत्काल समाधान किया जा सके. Chief Minister ने कहा कि Madhya Pradesh में पारदर्शी नीतियां लागू हैं और निवेशकों से जुड़े प्रत्येक मुद्दे का तत्परता से निराकरण किया जा रहा है. Government का प्रयास है कि निवेशकों को जरूरतों के अनुरूप सुविधाएं और अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराया जाए.
–
एसएनपी/डीकेपी
Skip to content