
Bhopal , 25 सितंबर . Madhya Pradesh में Friday को अनंत चतुर्दशी पर गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो अलग-अलग हादसों में छह युवकों की मौत हो गई. उनके डूबने की आशंका है.
भिंड जिले में उमरी थाना क्षेत्र के कनावर गांव में क्वारी नदी में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान करीब 16 से 17 साल के तीन किशोर डूब गए. यह हादसा शाम करीब 4.30 से 5 बजे के बीच हुआ. गांव में हवन और पूजा पूरी करने के बाद लोग प्रतिमा विसर्जन के लिए नदी पर पहुंचे थे.
Police के मुताबिक, तीनों किशोर नदी के गहरे हिस्से में चले गए और डूब गए. मौके पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद तैरना जानने वाले ग्रामीण उन्हें खोजने के लिए नदी में उतरे. हालांकि, पानी की गहराई और तेज बहाव के कारण उनका पता नहीं चल सका.
लापता किशोरों की पहचान कृष्णा भदौरिया, अभिजीत भदौरिया और मदन भदौरिया के रूप में हुई है. तीनों कनावर गांव के रहने वाले हैं. घटना की सूचना मिलने के बाद उमरी थाना प्रभारी बृजेंद्र सिंह सेंगर Police टीम के साथ मौके पर पहुंचे.
एसडीओपी रविंद्र वास्कले ने भी घटनास्थल पहुंचकर बचाव अभियान का जायजा लिया. Police ने युवकों की तलाश के लिए एसडीआरएफ की टीम को बुलाया है और तलाशी अभियान जारी है.
वहीं, धार जिले में एक अलग हादसे में बदनावर के डोलची रोड स्थित तालाब में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान तीन युवक डूब गए. स्थानीय लोगों ने तीनों को पानी से बाहर निकाला और बदनावर सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
मृतकों की पहचान पवन उर्फ कान्हा राठौर (19), राहुल प्रजापत (20) और निहाल भांभी (21) के रूप में हुई है. हादसे के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई. मृतकों के परिजन और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग अस्पताल पहुंचे.
–
एएमटी/डीकेपी
Skip to content