
Bhopal , 7 नवंबर . कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और Madhya Pradesh के पूर्व Chief Minister कमलनाथ ने Saturday को खाद वितरण में बार-बार आ रही समस्याओं को लेकर भाजपा Government पर निशाना साधा.
उन्होंने आरोप लगाया कि Government के पर्याप्त स्टॉक होने के दावों के बावजूद, किसानों को लंबी कतारों में लगना पड़ रहा है, सर्वर फेल होने की समस्या का सामना करना पड़ रहा है और ई-टोकन सिस्टम के कारण भी उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.
कमलनाथ ने social media पर जारी एक बयान में कहा कि हर साल किसानों को खाद के लिए संघर्ष करना पड़ता है. गोदामों के बाहर लंबी कतारें, कालाबाजारी और नकली खाद की आपूर्ति उनकी परेशानियों को और बढ़ा देती है. उन्होंने कहा कि Government द्वारा पर्याप्त खाद उपलब्ध कराने के आश्वासन के बावजूद, इस साल भी हालात जस के तस बने हुए हैं.
कमलनाथ ने कहा, “Madhya Pradesh की भाजपा Government को समस्याएं पैदा करने के लिए गोल्ड मेडल मिलना चाहिए. इस पार्टी ने हर सिस्टम को बर्बाद करने में महारत हासिल कर ली है.”
उन्होंने आरोप लगाया कि सर्वर डाउन होने, खराब इंटरनेट कनेक्टिविटी और वन-टाइम पासवर्ड (ओटीपी) मिलने में देरी के कारण ई-टोकन सिस्टम में एक बार फिर तकनीकी दिक्कतें आ गई हैं.
कमलनाथ ने किसानों के विरोध-प्रदर्शन के बाद पहले ई-टोकन सिस्टम को रोके जाने का जिक्र करते हुए कहा कि Government ने बिना किसी उचित तकनीकी सुधार के इसे फिर से लागू कर दिया है. उन्होंने कहा कि सरकारी नीतियों के कारण किसान पहले से ही मुश्किलों का सामना कर रहे हैं, ऐसे में खाद पाने के लिए उन्हें अतिरिक्त तकनीकी बाधाओं से नहीं जूझना पड़ना चाहिए.
कांग्रेस नेता ने अपने बयान में कहा, “किसानों को तकनीकी समस्याओं से जूझने के लिए मजबूर नहीं किया जाना चाहिए. वे पहले से ही सरकारी नीतियों के कारण परेशान हैं.”
कमलनाथ ने मांग की कि राज्य Government खाद का सुचारू और पर्याप्त वितरण सुनिश्चित करे, ताकि यह समस्या हर साल आने वाले कृषि संकट का रूप न ले ले.
Madhya Pradesh में खाद वितरण की व्यवस्था हमेशा से विवाद का विषय रही है. किसान अक्सर लंबी प्रतीक्षा अवधि और बुवाई के मौसम में खाद मिलने में आ रही दिक्कतों की शिकायत करते रहे हैं.
वहीं, भाजपा Government का कहना है कि राज्य में खाद का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है.
–
एएसएच/डीकेपी
Skip to content