
Bhopal , 27 अक्टूबर . Madhya Pradesh में Tuesday को ‘किसान कल्याण स्वाभिमान पर्व’ राज्यस्तरीय इनामी क्विज प्रतियोगिता के 165 विजेता किसानों का चयन लॉटरी के माध्यम से किया गया. यह कार्यक्रम संस्कृति विभाग के अंतर्गत वीर India न्यास एवं किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग की संयुक्त पहल के तहत किया गया, जिसका उद्देश्यकिसानों के कल्याण, स्वाभिमान और समृद्धि के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाना है.
Tuesday को चयन समिति के माध्यम से लॉटरी निकालकर प्रदेश के 55 जिलों से किसान विजेताओं का चयन किया गया. सभी किसान विजेताओं को Madhya Pradesh स्थापना दिवस के अवसर पर पुरस्कृत किया जाएगा.
Bhopal में आयोजित राज्यस्तरीय समारोह में Chief Minister डॉ. मोहन यादव विजेता किसान संदीप वर्मा को प्रथम पुरस्कार के रूप में ट्रैक्टर, सुहानी राजपूत को द्वितीय पुरस्कार के रूप में बुलेट मोटरसाइकिल और समीर गौड़ को तृतीय पुरस्कार के रूप में ई-स्कूटर प्रदान करेंगे. अन्य जिलों में प्रभारी मंत्रियों द्वारा पुरस्कार वितरित किए जाएंगे.
यह जानकारी Chief Minister के संस्कृति सलाहकार एवं वीर India न्यास के न्यासी सचिव श्रीराम तिवारी ने दी. उन्होंने कहा कि पुरस्कारों की दृष्टि से यह प्रतियोगिता देश में अपने प्रकार की पहली और सबसे बड़ी पहल है. प्रथम पुरस्कार के रूप में 55 ट्रैक्टर, द्वितीय पुरस्कार के रूप में 55 बुलेट मोटरसाइकिल, तृतीय पुरस्कार के रूप में 55 ई स्कूटर शामिल है.
श्रीराम तिवारी ने कहा कि किसान कल्याण स्वाभिमान पर्व क्विज एक ऑनलाइन जागरूकता प्रतियोगिता थी, जिसका आयोजन 29 जनवरी से 15 मार्च 2026 तक किया गया. इसमें किसानों के कल्याण, कृषि विकास और शासन की विभिन्न योजनाओं से संबंधित 24 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए. प्रतिभागियों को प्रश्न हल करने के लिए 24 मिनट का समय दिया गया. प्रत्येक सही उत्तर के लिए एक अंक निर्धारित था तथा गलत या अनुत्तरित प्रश्नों के लिए कोई नकारात्मक अंकन नहीं था.
प्रतिभागियों के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को मान्य किया गया. उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में लगभग 40 हजार किसानों ने भाग लिया. इनमें से 15,298 किसान प्रतिभागियों को 24 में से 24 अंक प्राप्त करने के आधार पर तैयार अंतिम मेरिट सूची में शामिल किया गया. मेरिट सूची में 13,091 पुरुष, 2,201 महिला और छह अन्य प्रतिभागी शामिल हैं. आयु वर्ग के अनुसार 108 प्रतिभागी 18 वर्ष तक, 9,408 प्रतिभागी 19 से 40 वर्ष तथा 5,782 प्रतिभागी 40 वर्ष से अधिक आयु के हैं.
राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी 55 जिलों के विजेताओं का चयन किया गया. प्रत्येक जिले से प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान के लिए तीन-तीन विजेताओं का चयन किया गया है. Bhopal जिले में संदीप वर्मा प्रथम, सुहानी राजपूत द्वितीय और समीर गौड़ तृतीय स्थान पर रहे. इसी प्रकार प्रदेश के अन्य जिलों में भी निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार द्वितीय एवं तृतीय स्थान के विजेताओं का चयन किया गया है.
विजेताओं के नाम वेबसाइट पर अपलोड किए जा चुके है. उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा प्रदेश के प्रतिभाओं का सम्मान करते हुए Bhopal जिले के विजेता किसानों को मध्य प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जायेगा. सभी चयनित विजेताओं को स्थापना दिवस के अवसर पर पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे.
वीर India न्यास के न्यासी सचिव ने कहा कि किसान कल्याण स्वाभिमान पर्व के माध्यम से किसानों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ कृषि विकास और किसान सम्मान को जनभागीदारी से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है. ऑनलाइन क्विज के जरिए बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने कृषि एवं किसान कल्याण से संबंधित विषयों पर अपनी जानकारी का परीक्षण किया. पूर्ण अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों की जिलेवार मेरिट सूची तैयार करने के बाद चयनित विजेताओं का निर्धारण लॉटरी के माध्यम से किया गया.
इस आयोजन का उद्देश्य किसान कल्याण की भावना को खेत-खेत तक पहुँचाना और किसानों को शासन की योजनाओं के प्रति जागरूक करना है. पुरस्कारों के माध्यम से किसानों के योगदान को सम्मानित करने के साथ कृषि क्षेत्र के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार करने की पहल की गई है.
उन्होंने बताया कि किसान कल्याण स्वाभिमान पर्व के अंतर्गत यह पहल संस्कृति विभाग के अंतर्गत वीर India न्यास, संस्कृति संचालनालय और जनसंपर्क विभाग द्वारा किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग, संचालनालय कृषि अभियांत्रिकी के सहयोग से आयोजित की गई है.
–
एएसएच/
Skip to content