
Bhopal , 5 नवंबर . कांग्रेस की Madhya Pradesh इकाई के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने अवैध शराब की तस्करी मामले की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से जांच करने की मांग की है. दरअसल, पिछले दिनों देवास जिले में खातेगांव के थाने प्रभारी दिलीप पुरी को अवैध शराब की तस्करी में लगे एक ट्रक ने कुचल दिया था, जिससे उनकी मौत हो गई थी.
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पटवारी ने Thursday को पुरी के निवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की. इस दौरान पटवारी ने कहा कि पुरी का असमय निधन अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है. Police विभाग के कर्मचारी दिन-रात, 24 घंटे कठिन परिस्थितियों में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हैं. कई बार उन्हें नियमित अवकाश तक नहीं मिल पाता. ऐसे में Government की जिम्मेदारी है कि Policeकर्मियों और उनके परिवारों की सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करे.
पटवारी ने Chief Minister (जो प्रदेश के गृह मंत्री भी हैं) से मांग की है कि Police विभाग के तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों के बच्चों की शिक्षा पूरी तरह निःशुल्क की जाए. Policeकर्मी दिन-रात जनता की सुरक्षा में लगे रहते हैं, ऐसे में उनके परिवारों और बच्चों के भविष्य की जिम्मेदारी Government को उठानी चाहिए.
उन्होंने कहा कि Policeकर्मियों के बच्चों को मुफ्त शिक्षा उपलब्ध कराना पुरी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी. इससे Policeकर्मियों पर आर्थिक बोझ कम होगा और उन्हें अपने परिवार की बेहतर परवरिश एवं बच्चों के भविष्य को लेकर राहत मिलेगी.
पटवारी ने प्रदेश में अवैध शराब के कारोबार और तस्करी पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि गांव-गांव और गली-मोहल्लों में डायरी पर अवैध शराब बेची जा रही है. यह कारोबार बिना प्रशासनिक और Political संरक्षण के इतने बड़े स्तर पर संचालित नहीं हो सकता.
उन्होंने कहा कि Gujarat में अवैध शराब की सप्लाई और तस्करी के पीछे सक्रिय पूरे नेटवर्क की जांच होनी चाहिए. आखिर किन लोगों के संरक्षण में शराब माफिया बेखौफ होकर अपना कारोबार चला रहे हैं? Government को इन सवालों का जवाब देना होगा. Gujarat में अवैध शराब की सप्लाई करने वाले माफियाओं, उनके सहयोगियों और उन्हें संरक्षण देने वालों की भूमिका की सीबीआई जांच कराई जाए.
उन्होंने कहा कि शराब माफियाओं को Political और प्रशासनिक संरक्षण देना तत्काल बंद होना चाहिए. दोषियों और उनके संरक्षकों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी रोक लग सके.
–
एसएनपी/एएसएच
Skip to content