
मुरैना, 5 नवंबर . Madhya Pradesh के मुरैना जिले में Police से हुई मुठभेड़ में 60 हजार का इनामी डकैत कल्ली गुर्जर घायल हो गया. घायल डकैत का इलाज अस्पताल में जारी है. उसके साथी को भी Police ने गिरफ्तार किया है. बताया गया है कि कल्ली गुर्जर वीडियो बनाकर लोगों को धमकी देता था और वसूली भी करता था. Police को लंबे अरसे से उसकी तलाश थी. यही कारण है कि उसे पर अब तक 60 हजार रुपए का इनाम घोषित किया जा चुका है.
इसका आतंक Madhya Pradesh के साथ Rajasthan के भी कई इलाकों में रहा है. बताया गया है कि Police की कई टीमें डकैत गुर्जर की तलाश में लगी हुई थीं और लगभग 200 जवान विभिन्न इलाकों में सक्रिय थे. Police को सूचना मिली कि डकैत गुर्जर बानमोर के जंगल में है. Police बल ने मौके पर पहुंचकर उस पहाड़ी को घेर लिया, जहां डकैत गुर्जर अपने साथियों के साथ था.
Police के आने पर डकैत ने फायरिंग कर दी तो जवाब में Police की ओर से भी फायरिंग की गई. इस फायरिंग के दौरान डकैत गुर्जर के बाएं पैर में गोली लगी है और Police ने उसे दबोच लिया. डकैत गुर्जर के एक साथी को भी Police ने गिरफ्तार किया है. घायल डकैत को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया है. डकैत गुर्जर पर Madhya Pradesh और Rajasthan के विभिन्न थानों में अपहरण, फिरौती, हत्या के प्रयास सहित अनेक मामले दर्ज हैं. Police को इसकी लंबे अरसे से तलाश थी.
Thursday को डकैत से Police की मुठभेड़ हो गई, जिसमें वह घायल हो गया. वर्तमान में कल्ली गुर्जर Police के लिए चुनौती बना हुआ था, जिसे Thursday को मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार कर लिया गया है.
–
एसएनपी/डीकेपी
Skip to content