मध्य प्रदेश भ्रष्टाचार की बनी राजधानी, बच्चों की मौत के मामले चिंताजनक: जीतू पटवारी

नागपुर, 30 सितंबर . Madhya Pradesh कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने राज्य Government पर भ्रष्टाचार और बच्चों की मौत के मामलों को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं. राहुल गांधी के बालाघाट दौरे के संदर्भ में पटवारी ने कहा कि Madhya Pradesh ‘भ्रष्टाचार की राजधानी’ बन गया है और बच्चों की मौत के मामलों में राज्य की स्थिति बेहद चिंताजनक है.

Madhya Pradesh कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने छिंदवाड़ा में कफ सिरप से हुई बच्चों की मौत का मुद्दा उठाते हुए कहा कि इस घटना ने राज्य में भ्रष्टाचार और प्रशासनिक लापरवाही का कथित चेहरा सामने ला दिया है. उन्होंने कहा कि 26 बच्चों की मौत हुई है, जबकि कुछ खबरों में यह संख्या करीब 100 बताई गई है. हालांकि, मृतकों की संख्या को लेकर अलग-अलग दावे सामने आए हैं.

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन और राज्य Government अपनी जिम्मेदारी निभाने में नाकाम रहे. कांग्रेस ने कई बार Government को संभावित खतरे के बारे में चेतावनी दी और कार्रवाई की मांग की थी.

पटवारी ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं, कांग्रेस विधायकों और पार्टी के अन्य नेताओं ने बालाघाट का दौरा किया था. नेताओं ने स्थानीय स्थिति का जायजा लेकर Government को आगाह किया और लगातार शिकायतें भी दर्ज कराईं.

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि इसके बावजूद बच्चों की मौत का सिलसिला जारी रहा और Government ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया. Government को ऐसी घटनाओं की जिम्मेदारी तय करने के साथ-साथ प्रभावित परिवारों को आवश्यक सहायता उपलब्ध करानी चाहिए.

पटवारी ने बालाघाट और छिंदवाड़ा से जुड़े मामलों की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि बच्चों की मौत जैसे संवेदनशील मामलों में प्रशासन की जवाबदेही तय होना जरूरी है.

Madhya Pradesh कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि 1 अक्टूबर को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का भी बालाघाट दौरा है. वे बैहर और बिरसा के प्रभावित आदिवासी इलाकों में जाकर मृत बच्चों के परिवारों से मुलाकात करेंगे. इसके साथ ही छात्रों की गूंज कार्यक्रम से पहले भी राहुल गांधी ने बालाघाट में हुई आदिवासी बच्चों की मौत को लेकर चिंता जताई थी. 15 दिन के अंदर राहुल गांधी दूसरी बार प्रदेश के दौरे पर आएंगे. राहुल गांधी इससे पहले 19 सितम्बर को छात्रों की गूंज कार्यक्रम में हिस्सा लेने इंदौर आए थे.

–

एमएस