मध्य प्रदेश भाजपा के नए मीडिया प्रभारी बने ब्रज गोयल लोया, बोले- जिम्मेदारी को गंभीरता से निभाऊंगा

Bhopal , 23 सितंबर . भाजपा के नए मीडिया प्रभारी ब्रज गोयल लोया ने अपनी नई जिम्मेदारी को लेकर कहा कि पद भले ही नया हो, लेकिन पार्टी के मीडिया विभाग में उनका काम लगातार जारी रहा है. उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता पार्टी की विचारधारा और Government के कामकाज को जनता तक पहुंचाना है. साथ ही, Madhya Pradesh के विकास और विरासत से जुड़े विषयों को भी मीडिया के माध्यम से आगे ले जाने का प्रयास किया जाएगा.

ब्रज गोयल लोया ने कहा कि मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी उनके लिए नई है, लेकिन वह इसी विभाग में पहले से काम करते रहे हैं. उन्होंने बताया कि वह आशीष अग्रवाल के साथ सह-मीडिया प्रभारी के तौर पर काम कर चुके हैं. इससे पहले वह पार्टी के प्रवक्ता और पैनलिस्ट के रूप में भी जिम्मेदारी निभा चुके हैं. उनके लिए यह केवल दायित्व में बदलाव है और काम का मूल उद्देश्य वही है. प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और Chief Minister मोहन यादव ने उन पर भरोसा जताते हुए यह जिम्मेदारी दी है. वह पार्टी के विचार और Government के कामकाज को जनता तक पहुंचाने के प्रयास को पूरी गंभीरता से आगे बढ़ाएंगे.

उन्होंने कहा कि Madhya Pradesh विकास और विरासत के साथ आगे बढ़ रहा है. मीडिया के माध्यम से यह प्रयास रहेगा कि प्रदेश को विकास की दिशा में और तेज गति से आगे ले जाने में अपनी भूमिका निभाई जा सके. पार्टी की विचारधारा और Government के कामों को जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के साथ-साथ Madhya Pradesh की विकास यात्रा और विरासत को भी प्रमुखता से सामने लाने का प्रयास किया जाएगा.

लोया ने आगे कहा कि Madhya Pradesh भाजपा का मीडिया विभाग पहले से ही शानदार तरीके से काम करता आया है. ऐसे में उस परंपरा को बनाए रखना उनके लिए एक चुनौती है. मौजूदा व्यवस्था को बनाए रखने के साथ समय की जरूरत के अनुसार उसमें बदलाव और उसे आगे बढ़ाने का काम भी किया जाएगा. उन्होंने स्पष्ट किया कि मीडिया विभाग को किस दिशा में आगे ले जाना है, यह नेतृत्व के मार्गदर्शन में तय किया जाएगा. उनका प्रयास रहेगा कि उन्हें दी गई जिम्मेदारी को पूरी तरह निभाया जा सके.

/डीकेपी