मध्य प्रदेश भाजपा की कोर कमेटी की बैठक में राज्यसभा उम्मीदवार पर हुई चर्चा

Bhopal , 26 अक्टूबर . भारतीय जनता पार्टी की Madhya Pradesh इकाई की कोर कमेटी की बैठक Chief Minister निवास पर हुई इस बैठक में आगामी आयोजनों से लेकर राज्यसभा की रिक्त हुई सीट के लिए राज्यसभा उम्मीदवार को लेकर नाम पर भी चर्चा की गई. भाजपा कोर कमेटी की बैठक की चर्चा करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने संवाददाताओं को बताया कि बैठक में विभिन्‍न विषयों को लेकर विस्‍तार से चर्चा की गई. ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत इंदौर, जबलपुर और Bhopal में बड़े स्तर पर रैलियां आयोजित की जाएंगी. इन रैलियों में लगभग एक लाख लोगों की सहभागिता का लक्ष्य है.

अभियान के तहत प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर भी कार्यक्रम आयोजित कर लोकतंत्र बचाने और अराजकता हटाने का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जाएगा. उन्होंने बताया कि भगवान बिरसा मुंडा जयंती (15 नवंबर) के अवसर पर प्रदेशभर में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गई. राज्य में राज्यसभा की एक सीट रिक्त हुई है उसको लेकर उन्होंने बताया कि राज्यसभा की रिक्त एक सीट के लिए उम्मीदवार के चयन को लेकर कोर कमेटी की बैठक में विचार-विमर्श हुआ.

प्रदेश और प्रदेश के बाहर के संभावित उम्मीदवारों सहित चार-पांच नामों पर चर्चा की गई. राज्यसभा उम्मीदवार के चयन के लिए चार-पांच नामों का पैनल बनाकर केंद्रीय नेतृत्व को भेजने पर सर्वसम्मति बनी. पार्टी की प्रदेश गई कि आगामी योजनाओं की चर्चा करते हुए प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल ने बताया कि इस बैठक में केंद्र Government की योजनाओं का मध्यप्रदेश को अधिकतम लाभ दिलाने के उद्देश्य से प्रभावी समन्वय और कार्ययोजना तैयार करने पर चर्चा हुई. साथ ही राज्य Government के विभिन्न विभागों के मंत्रियों के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाकर केंद्र Government की योजनाओं का लाभ प्रदेश की जनता तक अधिकतम पहुंचाने के लिए काम किया जाएगा.

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि केंद्र Government के प्रत्येक मंत्रालय के साथ एक-एक सांसद को जोड़ने की व्यवस्था की जाएगी, ताकि राज्य के मंत्री, सांसद और अधिकारी आपसी समन्वय से योजनाओं के क्रियान्वयन को गति दे सकें तथा मध्यप्रदेश को उनका अधिकतम लाभ मिल सके. कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा Prime Minister Narendra Modi के पिता पर की गई टिप्पणी को लेकर खंडेलवाल ने कहा कि Prime Minister Narendra Modi के पिता के विरुद्ध कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा की गई अशोभनीय एवं अपमानजनक टिप्पणी की प्रदेश कोर कमेटी ने घोर निंदा की.इस अशोभनीय टिप्पणी के विरोध में कोर कमेटी ने निंदा प्रस्ताव पारित किया.

बैठक में इस विषय पर विस्तार से चर्चा करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष के बयान की कड़ी भर्त्सना की गई. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल के अनुसार इस बैठक में समान नागरिक संहिता (यू सी सी ) पारित होने के विषय पर भी कोर कमेटी की बैठक में चर्चा की गई. इसके अलावा प्रदेश Government के तीन वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर Government की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी कार्यों और विभिन्न विभागों के कामकाज को जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने की कार्ययोजना पर विचार-विमर्श हुआ.

–

एसएनपी/पीएम