
Bhopal , 3 अक्टूबर . Madhya Pradesh के खरगोन के चर्चित नीलोफर हत्याकांड में Police को बड़ी सफलता मिली है. एक महीने से अधिक समय से फरार चल रहे आरोपी नईम खान फतेह को खरगोन Police ने Rajasthan के jaipur से गिरफ्तार किया है.
आरोपी की गिरफ्तारी पर Police अधीक्षक द्वारा 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था. Police के मुताबिक, आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए Madhya Pradesh सहित पांच राज्यों में लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था. Police टीम ने करीब तीन हजार किलोमीटर का सफर तय कर आरोपी को गिरफ्तार किया.
बताया जा रहा है कि आरोपी की तलाश के दौरान Policeकर्मियों ने अपना हुलिया बदलकर ढाबे पर काम किया, ई-रिक्शा चलाई, पान की दुकान पर काम किया और गैस सिलेंडर वितरण का काम भी किया. फिलहाल आरोपी को न्यायालय में पेश कर Police रिमांड पर लेने की प्रक्रिया की जा रही है.
दरअसल, 16 अगस्त को फरहान शेख ने खरगोन कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी बहन नीलोफर की 15 अगस्त को मौत हो गई थी. परिजनों के मुताबिक, नीलोफर के पति ने पोस्टमार्टम कराए बिना ही शव को दफना दिया था. मृत्यु को लेकर संदेह होने पर परिजनों ने Police से जांच और पोस्टमार्टम कराने की मांग की थी.
Police ने कार्यपालिक दंडाधिकारी की मौजूदगी में शव को कब्र से बाहर निकलवाकर डॉक्टरों की विशेष टीम से पोस्टमार्टम कराया. मर्ग जांच के दौरान सामने आए तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर Police ने नीलोफर के पति नईम खान फतेह के खिलाफ हत्या और साक्ष्य छिपाने से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया.
वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए Police अधीक्षक रविंद्र वर्मा और अतिरिक्त Police अधीक्षक बिट्टू सहगल के निर्देशन में विशेष Police टीम गठित की गई. एसडीओपी सौरभ तोमर के मार्गदर्शन में कोतवाली और जैतापुर थाना Police ने आरोपी की तलाश शुरू की. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 10 हजार रुपए का इनाम घोषित करने के साथ ही नोटिस भी जारी कराया गया.
खरगोन कोतवाली टीआई ने बताया कि आरोपी इंदौर, पंजाब, Haryana, दिल्ली और Rajasthan में लगातार अपने ठिकाने बदलकर फरारी काट रहा था. Police टीम ने विभिन्न राज्यों में तलाश करते हुए आखिरकार jaipur में उसे गिरफ्तार कर लिया.
–
डीके/डीकेपी
Skip to content