
Bhopal , 16 अक्टूबर . Madhya Pradesh के नर्मदा पुरम जिले की बिलाश टांटी शर्मा (शिवानी) भले ही इस दुनिया से विदा हो गई हो, मगर वे तीन लोगों को अनमोल उपहार दे गई है. Chief Minister मोहन यादव ने शिवानी शर्मा के परिवार की प्रशंसा करते हुए मानवता की इस पहल को नमन किया है.
मिली जानकारी के अनुसार सड़क दुर्घटना में ब्रेन डेड हुईं नर्मदापुरम जिले के बनखेड़ी के ग्राम खापा खुर्द निवासी बिलाश टांटी शर्मा (शिवानी) के परिजनों ने दुख की घड़ी में अंगदान का निर्णय लेकर मानवता, संवेदनशीलता और परोपकार की ऐसी मिसाल पेश की. इससे तीन लोगों की जिंदगी में खुशहाली आई है.
राज्य शासन के निर्णय अनुसार, शिवानी के पैतृक गांव में मध्यप्रदेश Police द्वारा ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ देकर उन्हें सम्मानित किया गया. शिवानी के अंगदान पर राज्य के Chief Minister यादव ने कहा कि एक अत्यंत भावुक और विरल क्षण, जब एम्स Bhopal में अपने प्रियजन के अंगदान के माध्यम से कई जिंदगियों को नई उम्मीद देने वाले दानदाता परिवार को उनके पैतृक गांव में Madhya Pradesh Police द्वारा ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ देकर सम्मानित किया गया, जिस परिवार ने अपार दुख की घड़ी में भी दूसरों को जीवन देने का महान निर्णय लिया, उसके इस त्याग और मानवता के प्रति समर्पण को मिला यह सम्मान वास्तव में हृदय को भावविभोर कर देता है.
उन्होंने आगे कहा है कि अंगदान केवल अंगों का दान नहीं, बल्कि किसी के बुझते हुए संसार में आशा का दीप जलाना है. यह सम्मान उस महान भावना को सलाम है जो एक परिवार के दुख को अनेक परिवारों की खुशियों में बदल देती है. इस संवेदनशील पहल के लिए Madhya Pradesh Government एवं Madhya Pradesh Police का हृदय की गहराइयों से आभार.
Chief Minister ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि आइए, हम सब मिलकर अंगदान के इस महाअभियान को आगे बढ़ाएं, ताकि हर जीवन को जीने का एक और अवसर मिल सके. यह पहल दर्शाती है कि अंगदान के प्रति जागरूकता अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी सकारात्मक बदलाव ला रही है और समाज में जीवन बचाने के इस पुनीत कार्य के प्रति संवेदनशीलता बढ़ रही है. उन्होंने आगे कहा कि शिवानी का यह महादान तीन परिवारों के जीवन में नई उम्मीद बनकर आया है. उनका योगदान मानवता के लिए सदैव स्मरणीय रहेगा.
–
एसएनपी/एसके
Skip to content