
दमोह, 28 अगस्त . Madhya Pradesh के दमोह जिले से रक्षाबंधन के दिन एक दिल दहला देने वाली खबर आई है. यहां पारिवारिक विवाद के चलते पहले बेटे ने और उसके बाद माता-पिता ने ट्रेन से कटकर खुदकुशी कर ली है. Police मामले की जांच कर रही है.
मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र में दमोह-कटनी रेल लाइन की है. Friday को सुबह के समय मुकेश अहिरवार मोटरसाइकिल से अपने घर से निकाला और जब वह नहीं लौटा तो उसके पिता भरत अहिरवार और मां उमा अहिरवार उसकी तलाश में निकल पड़े.
मुकेश का शव रेलवे लाइन पर देखकर माता-पिता इतने व्यथित हो गए कि उन्होंने भी ट्रेन से कट कर जान दे दी. बताया गया है कि मुकेश शादीशुदा है और उसकी पत्नी गर्भवती हैं, वही उससे छोटा एक भाई है जो रक्षाबंधन के मौके पर बहन की ससुराल राखी बंधवाने गया था. इसी दौरान यह घटना घटित हो गई.
आत्महत्या के पीछे की वजह से पारिवारिक तनाव के साथ मुकेश के हताश होने की भी बात कही जा रही है. फिलहाल Police को कोई स्पष्ट कारण पता नहीं चल पाया है और वह मामले की जांच कर रही है. Police ने तीनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामला दर्ज कर आत्महत्या के कारण का पता लग रही है. घटना के बाद से परिवार में मातम है और कोई भी यह नहीं समझ पा रहा है कि मुकेश ने आत्महत्या जैसा कदम क्यों उठाया, जिससे माता-पिता भी सदमे में आ गए और उन्होंने अपनी जान दे दी.
–
एसएनपी/डीएससी
Skip to content