
Bhopal , 3 नवंबर . Madhya Pradesh कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रदेश की भाजपा Government की आर्थिक नीतियों और लगातार बढ़ते कर्ज को लेकर Chief Minister मोहन यादव पर निशाना साधा. आरोप लगाया है कि राज्य कर्ज और ब्याज के बोझ तले दबता जा रहा है.
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने एक बयान जारी कर कहा कि मोहन Government एक तरफ लाखों करोड़ रुपए के निवेश के दावे कर रही है, बड़े-बड़े उद्योगों और रोजगार के सपने दिखा रही है, लेकिन दूसरी तरफ प्रदेश की आर्थिक स्थिति लगातार कर्ज पर निर्भर होती जा रही है. Government की घोषणाओं और जमीनी हकीकत के बीच बहुत बड़ा अंतर है.
पटवारी ने कहा कि Madhya Pradesh की जनता पर कर्ज का बोझ लगातार बढ़ रहा है. चालू वित्त वर्ष 2026-27 में अप्रैल से अक्टूबर तक प्रदेश Government लगभग 44 हजार 980 करोड़ का नया कर्ज ले चुकी है और अब फिर 4,000 करोड़ का कर्ज लेने की तैयारी है. यानी Government की आर्थिक व्यवस्था का पहिया लगातार नए कर्ज के सहारे चलाया जा रहा है.
उन्होंने कहा कि चिंता की बात यह है कि इसी अवधि में Government 14 हजार 73 करोड़ ब्याज और पुराने ऋण के पुनर्भुगतान में खर्च कर चुकी है. यह स्थिति बताती है कि प्रदेश की आर्थिक व्यवस्था पर पुराने कर्ज का दबाव कितना बढ़ चुका है. सवाल यह है कि Government नए कर्ज से विकास का दावा कर रही है, लेकिन पुराने कर्ज की देनदारियां लगातार सरकारी खजाने पर बोझ बढ़ा रही हैं.
पटवारी ने कहा कि Government के अपने बजट के आंकड़े भी आर्थिक दबाव की गंभीर तस्वीर पेश करते हैं. वित्त वर्ष 2026-27 में Madhya Pradesh के लिए लगभग 33,735 करोड़ ब्याज भुगतान का अनुमान रखा गया है. वहीं, वेतन, पेंशन और ब्याज को मिलाकर लगभग 1 लाख 37,826 करोड़ का खर्च प्रस्तावित है, जो Government की अनुमानित राजस्व प्राप्तियों का करीब 45 प्रतिशत है. इसका सीधा अर्थ है कि प्रदेश की आमदनी का एक बड़ा हिस्सा पहले से ही तय देनदारियों में खर्च हो जाएगा.
पटवारी ने कहा कि प्रदेश के ऊपर बढ़ती देनदारियों का असर आने वाली पीढ़ियों पर भी पड़ेगा. आज लिया गया कर्ज कल प्रदेश के युवाओं और करदाताओं को चुकाना होगा. Government को स्पष्ट करना चाहिए कि लगातार लिए जा रहे कर्ज से कितनी स्थायी परिसंपत्तियां तैयार हुईं, कितनी परियोजनाएं पूरी हुईं और उनका वास्तविक लाभ प्रदेश की जनता को मिला?
–
एसएनपी/डीकेपी
Skip to content