
टीकमगढ़, 14 नवंबर . Madhya Pradesh के जनपद टीकमगढ़ के कुंडेश्वर धाम में कार्तिक स्नान करने वाली हजारों महिलाएं पूरे एक माह से भगवान कृष्ण की भक्ति और पूजा-पाठ में लीन हैं. पंचमी के दिन इन महिलाओं ने अपने इष्टदेव भगवान कृष्ण को खोजने की अनोखी यात्रा शुरू की. पहले महिलाओं ने नदी के घाटों पर पूजा की. फिर सखियों के साथ मिलकर कान्हा की खोज में निकलीं.
मान्यताओं के अनुसार, टीकमगढ़ जिले में कार्तिक स्नान करने वाली हजारों महिलाएं पूरा महीना भगवान की भक्ति और पूजा पाठ करती हैं. पंचमी के दिन महिलाएं भगवान कृष्ण को खोजने निकलती हैं, क्योंकि कार्तिक मास में भगवान कृष्ण पांच दिनों के लिए लापता हो जाते हैं. गोपियां बनीं महिलाएं उन्हें नदी, जलाशय और मंदिर-मंदिर में खोजने निकलती हैं.
रास्ते में ग्वाले कृष्ण का रूप धारण करते हुए स्थानीय लोग गोपियां बनीं महिलाओं को छेड़ते हैं. गीत-संगीत और संवाद के बीच हंसी-ठिठोली का दौर चलता है. अंत में जब सखियां टैक्स के रूप में माखन और पैसे देती हैं, तब जाकर उन्हें आगे जाने दिया जाता है.
इसी अनोखी परंपरा के अनुसार टीकमगढ़ के कुंडेश्वर धाम में Saturday को कार्तिक स्नान करने वाली हजारों महिलाओं का आस्था का मेला लगा. महिलाएं भगवान कृष्ण को खोजने के लिए निकलीं, जहां ग्वाले कृष्ण के रूप में भी एक व्यक्ति नजर आया.
एक स्थानीय महिला अंकिता ने समाचार एजेंसी से कहा, “आज पंचमी है और इस दिन हमारे ठाकुरजी (भगवान कृष्ण) रूठ जाते हैं. वे गुम हो जाते हैं और उन्हें ढूंढने के लिए हम सभी महिलाएं निकलती हैं.” महिला ने बताया कि यह एक महीने का त्योहार होता है. हर दिन सभी महिलाएं स्नान के बाद एक जगह इकट्ठा होती हैं और पूजा पाठ करती हैं.
ग्वाले कृष्ण बने स्थानीय व्यक्ति ने कहा, “सभी सखियां मिलकर अपने ठाकुरजी को ढूंढने आती हैं और घाट पर पूजा-पाठ करती हैं. सभी महिलाएं भगवान से प्रार्थना करती हैं कि वे हमेशा उनके साथ रहें और उन पर अपना आशीर्वाद बनाए रखें.”
–
डीसीएसीएच/
Skip to content