मध्य प्रदेश: जन्माष्टमी का उत्सव देख कर घर लौट रही महिलाएं हादसे का शिकार, ट्रक की चपेट में आने से 3 की मौत

मुरैना, 5 सितंबर . श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव देख कर देर रात घर लौट रहीं तीन महिलाएं हादसे का शिकार हो गईं. दिल्ली जा रहे एक ट्रक की चपेट में आकर तीनों महिलाओं की जान चली गई.

सिविल लाइंस Police स्टेशन के एसएचओ उदयभान सिंह यादव ने से बताया कि तीनों महिलाएं मंदिर से अपने घर पैदल जा रही थीं. पीछे से आ रहे ट्रक से तीनों महिलाएं टकरा गईं. एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई थी और दो महिलाओं ने इलाज के दौरान दम तोड़ दी. एसएचओ ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया और ड्राइवर को भी हिरासत में लिया गया है.

एक मृत महिला के बेटे ने से बताया कि जन्माष्टमी के अवसर पर वे मंदिर गई थीं. वापस लौटते समय ट्रक ने टक्कर मार दी. इस हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई है. तीनों एक ही गांव की हैं और उसमें एक मेरी मां हैं. साइड से वे सभी जा रही थीं. ट्रक वाले ने पीछे से टक्कर मार दी.

ट्रक की रफ्तार इतनी तेज थी कि वह दुकान में घुस गया. ट्रक के सामने वाला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है. इस हादसे से गांव में मातम छा गया है. Policeकर्मियों ने जेसीबी की मदद से ट्रक को सड़क से हटाकर साइड किया है.

बता दें कि दो दिन पहले Madhya Pradesh के रीवा जिले में सड़क हादसे में 5 लोगों की जान चली गई थी. रीवा-सीधी नेशनल हाईवे-39 पर हादसा हुआ था. रीवा के कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने बताया था, “बस 4 किलोमीटर आगे जाकर टकराई और खाई में गिर गई. तुरंत ही एसपी, प्रशासन, मेडिकल टीम और ग्रामीण मौके पर पहुंचे थे. एक रिपोर्ट के मुताबिक, 20 लोग घायल हैं और पांच लोगों की मौत हो गई थी.

एसडी/एएस