
Bhopal 3 नवंबर . Madhya Pradesh की मोहन यादव Government की कैबिनेट की बैठक 18 नवंबर को गांधी सागर क्षेत्र में होगी. यह फैसला Tuesday को हुई कैबिनेट की बैठक में लिया गया. Chief Minister मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए .
कैबिनेट मंत्री चेतन कश्यप ने बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी देते हुए बताया कि राज्य Government विभिन्न स्थानों के विकास को ध्यान में रखकर डेस्टिनेशन बैठकर कर रही है. इसी क्रम में 18 नवंबर की कैबिनेट बैठक गांधी सागर क्षेत्र में होगी. उन्होंने बताया कि राज्य Government विभिन्न स्थानों के विकास को लेकर डेस्टिनेशन बैठकर करने जा रही है. उसी क्रम में गांधी सागर में बैठक करने का फैसला हुआ है जबकि इससे पहले कैबिनेट बैठक इंदौर के राजवाड़ा और Bhopal के करीब जगदीशपुर में हो चुकी है.
उन्होंने कहा कि किसानों के लिए नीलगाय एक बड़ी समस्या होती है क्योंकि यह फसलों को बड़ा नुकसान पहुंचाती है. उनकी गतिविधियों पर काबू पाने के लिए राज्य में अफ्रीका की बोमा पद्धति का उपयोग किया जा रहा है l किसानों की समस्या को कम करने के लिए नील गायों को अफ्रीका की इस पद्धति के जरिए पकड़ा जा रहा है और उन्हें विभिन्न अभ्यारण में छोड़ा जा रहा है. राज्य में बिरसा मुंडा की जयंती 15 नवंबर को पूरे उत्साह के साथ मनाई जाएगी.
बिरसा मुंडा की जयंती को लेकर कैबिनेट में हुई चर्चा का जिक्र करते हुए मंत्री कश्यप ने बताया कि तीन प्रमुख स्थानों पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, वहीं जिला स्तर पर भी बिरसा मुंडा की जयंती पर कार्यक्रम होंगे. इससे पहले Chief Minister निवास पर 5 नवंबर को एक बैठक आयोजित की गई है जिसमें राज्य के विभिन्न स्थानों के प्रतिनिधि हिस्सा लेने वाले हैं.
उन्होंने कहा कि राज्य Government का खास जोर किसान समस्या और कर्मचारियों पर है. यही कारण है कि पिछले दिनों Government ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में दो प्रतिशत का इजाफा करने का फैसला लिया था. इसके साथ ही किसानों से होने वाली धान खरीदी के लिए पंजीयन तारीख भी चार नवंबर तक बढ़ा दी गई है.
–
एसएनपी/पीएम
Skip to content