
Bhopal , 21 अक्टूबर . Madhya Pradesh के Chief Minister मोहन यादव ने अनुकंपा नियुक्ति पत्र वितरित करते हुए ऐलान किया है कि राज्य के स्कूली शिक्षा विभाग में 20 हजार पदों पर भर्ती की जाएगी. राजधानी के रवींद्र भवन में आयोजित कार्यक्रम में सीएम मोहन यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया.
इस मौके पर उन्होंने घोषणा की है कि प्रदेश के जनजातीय बहुल क्षेत्रों के लिए 200 नए सांदीपनि विद्यालय भवन मंजूर किए जाते हैं. जनजातीय कार्य विभाग के अंतर्गत 200 सांदीपनि विद्यालय भवनों का निर्माण किया जाएगा. इसके साथ ही स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत भी 200 नए विद्यालय भवनों का निर्माण होगा. वहीं, स्कूल शिक्षा विभाग में 20 हजार पदों पर भर्ती की जाएगी. उन्होंने उन्होंने कार्यक्रम में 950 से अधिक पात्र लोगों को अनुकंपा नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए.
कार्यक्रम में Chief Minister मोहन यादव ने कहा कि शासकीय नौकरी करते हुए किसी के असमय दुनिया से चले जाना बड़ा कष्टकारी समय होता है. परिवार सदस्य की कमी और उसके माध्यम से आय में रुकावट भी आती है. यह एक प्रकार से परिवार के ऊपर दुखों के पहाड़ टूटने जैसा है. मुश्किल हालात में यह परिवार राज्य Government के लिए एक परिवार की तरह है. उन्होंने कहा कि जीवन में जन्म और मृत्यु नियति है, जिसे कोई नहीं रोक सकता है. स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से आज 954 अधिकारी-कर्मचारियों को अनुकम्पा नियुक्ति देने के साथ उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कृत भी किया गया है. यह सभी के लिए प्रेरणा पुंज की तरह काम करेगा.
उन्होंने कहा कि Prime Minister मोदी ने कहा है कि यही समय है, सही समय है, जब हम व्यवस्थाओं और भावनाओं का तालमेल करते हुए अपने कर्तव्यों का सही तरीके से निर्वहन करें. Chief Minister यादव ने कहा कि स्कूल शिक्षा व्यवस्था में शासकीय सांदीपनि विद्यालय एक क्रांतिकारी परिवर्तन लेकर आए हैं. प्रदेश में वर्ष 2002-03 तक स्कूल शिक्षा का बजट 400 करोड़ के अंदर रहता था, लेकिन हमारी Government की प्रतिबद्धता के बलबूते यह बजट 38 हजार करोड़ तक पहुंचा है.
उन्होंने कहा कि स्कूलों में अधोसंरचना, आधुनिक लैब, खेल गतिविधियां सहित उच्च गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं. स्कूल शिक्षा विभाग हमारी Government की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है. प्रदेश में 369 विद्यालय भवनों का निर्माण एवं लोकार्पण किया गया है. इसके साथ ही आज 200 नए विद्यालय भवनों को भी मंजूरी दी गई है. वहीं, जनजातीय कार्य विभाग के अंतर्गत भी 200 सांदीपनि विद्यालय भवनों का निर्माण किया जाएगा.
Chief Minister मोहन यादव ने कहा कि अनुकम्पा नियुक्ति प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी भी भविष्य में निकलने वाली शासकीय भर्तियों में शामिल हो सकते हैं. राज्य Government ने अब तक 85 हजार से अधिक शासकीय पदों पर युवाओं को नौकरी प्रदान की है. इनमें 15 हजार पद स्कूल शिक्षा के थे, अब 20 हजार पदों पर नए सिरे से भर्ती शुरू होने वाली है. प्रदेशभर में 1 लाख से अधिक अधिकारी-कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ दिया गया. इससे विभागों में पद रिक्त हुए, जिन्हें भरने की प्रक्रिया जारी है. कर्मचारियों की पदोन्नति के लिए हर वर्ष डीपीसी की प्रक्रिया चलती रहेगी.
प्रदेश Government ने मेधावी विद्यार्थियों को 1 लाख 35 हजार से अधिक लैपटॉप वितरित किए हैं. बोर्ड परीक्षाओं में स्कूल टॉपर बच्चों को स्कूटी की सौगात भी मिली है. कई बच्चों ने लैपटॉप और स्कूटी दोनों के पुरस्कार प्राप्त किए हैं.
स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा कि Chief Minister मोहन यादव के नेतृत्व में हमारी Government प्रतिदिन श्रेष्ठ कार्य करने का प्रयास करती है. आज स्कूल शिक्षा विभाग में के कार्यरत 950 से अधिक कर्मचारियों के असमय निधन के बाद उनके योग्य परिवारजन को अनुकम्पा नियुक्ति दी गई है. इनमें 655 सहायक ग्रेड-3, 26 प्राथमिक शिक्षक और 262 चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी शामिल हैं.
Chief Minister मोहन यादव की दूरगामी सोच के बिना यह कार्य संभव नहीं था. लेकिन, जब पदोन्नति का रास्ता खुला तो विभागों में पद रिक्त हुए. यह अनुकम्पा नियुक्ति एक प्रकार से आपके परिजन के आशीर्वाद की तरह है, जो अब इस दुनिया में नहीं है. उन्होंने कहा कि Chief Minister यादव सामान्य भर्ती, पदोन्नति और अनुकम्पा नियुक्ति को प्राथमिकता प्रदान करते हैं.
–
एसएनपी/डीकेपी
Skip to content