
Bhopal , 1 सितंबर Madhya Pradesh की हायर सेकेंडरी परीक्षा में 75 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले लगभग सवा लाख प्रतिभाशाली छात्रों के बैंक खातों में Chief Minister मोहन यादव ने लैपटॉप की राशि अंतरित की . राजधानी के कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय सभागार में Chief Minister यादव ने ‘प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना’ अंतर्गत आयोजित लैपटॉप राशि वितरण कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया.
Chief Minister मोहन यादव ने कक्षा 12वीं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले प्रदेश के 1.21 लाख से अधिक विद्यार्थियों को लैपटॉप की राशि 25-25 हजार रुपए का अंतरण कर उनका उत्साहवर्धन किया. विद्यार्थियों के उज्ज्वल एवं सफल भविष्य की कामना की और उनके साथ सामूहिक तस्वीर भी खिंचवाई. विद्यार्थियों को लैपटॉप क्रय हेतु कुल 304 करोड़ से अधिक की राशि का अंतरण किया गया.
दरअसल, प्रदेश Government की यह पहल प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए आवश्यक डिजिटल संसाधन उपलब्ध कराने के साथ-साथ उन्हें आधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है. लैपटॉप के माध्यम से विद्यार्थी ऑनलाइन अध्ययन, डिजिटल पाठ्य सामग्री, ई-लर्निंग और अन्य तकनीकी संसाधनों का उपयोग कर अपनी शिक्षा को और बेहतर बना सकेंगे.
प्रदेश Government द्वारा विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने और उन्हें डिजिटल तकनीक से जोड़ने के उद्देश्य से स्कूल शिक्षा विभाग के माध्यम से प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना चलाई जा रही है. इसके अंतर्गत कक्षा 12वीं की परीक्षा में पहले ही प्रयास में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले प्रत्येक पात्र विद्यार्थी को लैपटॉप खरीदने के लिए 25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है.
–
एसएनपी/पीएम
Skip to content