मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए अगला साल महत्वपूर्ण: सीएम मोहन यादव

Bhopal , 14 अक्टूबर . Madhya Pradesh के Chief Minister मोहन यादव ने युवाओं से संवाद करते हुए कहा कि अगला वर्ष उनके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है क्योंकि वर्ष 2027 को राज्य Government युवा वर्ष के रूप में मनाने जा रही है.

Chief Minister यंग प्रोफेशनल फॉर डेवलपमेंट प्रोग्राम के अंतर्गत चयनित सी. एम. फेलोज के पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर सीएम मोहन यादव ने कहा कि Prime Minister मोदी के सुशासन और नवाचारी कार्यों से संपूर्ण विश्व प्रभावित है. हम सब के लिए यह गर्व का विषय है कि India विश्व का सबसे युवा देश है और हम विश्व को नेतृत्व प्रदान करने में सक्षम हैं. Prime Minister मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश विकास और जनकल्याण की दिशा में निरंतर नित्य नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है. प्रदेश के युवा निडरता पूर्वक अपनी योग्यता और क्षमता से सभी क्षेत्रों में उपलब्धियां अर्जित कर रहे हैं. शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यक्रमों के क्रियान्वयन तथा उनके मूल्यांकन में भी युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है.

इसी क्रम में Chief Minister यंग प्रोफेशनल्स फॉर डेवलपमेंट प्रोग्राम के सभी युवा साथी प्रदेश में विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं. उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश के पचपन जिलों से चयनित युवा नई पचपन आशाओं का समुच्चय हैं. यह युवा केंद्र और राज्य द्वारा संचालित योजनाओं तथा शासन-प्रशासन की इकाइयों द्वारा उनके क्रियान्वयन का प्रभावी मूल्यांकन सुनिश्चित करेंगे. इससे क्रियान्वयन की कमजोरियों को चिन्हित कर उनमें आवश्यक सुधार करने में मदद मिलेगी. राज्य में जनकल्याणकारी नीतियों को लागू करने में जिला प्रशासन, ग्राम पंचायतों और निकायों के चुने गए जनप्रतिनिधियों की भूमिका भी काफी अहम है.

सभी यंग प्रोफेशनल्स, शासकीय व्यवस्थाओं के क्रियान्वयन और उनमें जनभागीदारी की भूमिका का बारीकी से अवलोकन करते हुए जिला प्रशासन के लिए भी उपयोगी धरोहर बनें. अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान में आयोजित इस कार्यक्रम में ग्लोबल विलेज फाउंडेशन और सुशासन संस्थान के मध्य एमओयू पर हस्ताक्षर भी हुए.

सीएम मोहन यादव ने कहा कि हमारी Government ने प्रत्येक वर्ष के लिए अलग-अलग लक्ष्य तय किया है. वर्ष 2025 को रोजगार और निवेश, वर्ष 2026 को किसान कल्याण और अब वर्ष 2027 को राज्य Government युवा वर्ष के रूप में मनाने जा रही हैं. इस वर्ष में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण होगी. युवाओं के लिए सालभर गतिविधियां संचालित की जाएगी. युवा प्रभावी नेतृत्व प्रदान करें, वे अपने दायित्व को मात्र जॉब के रूप में न लें, बल्कि प्रदेश की बेहतरीन और जनकल्याणकारी कार्यों का लाभ आमजन तक पहुंचाने के लिए काम करें.

उन्होंने कहा कि पूर्व Prime Minister अटल बिहारी वाजपेयी का संबंध Madhya Pradesh से भी है. एक राजनेता का जीवन कैसा होना चाहिए, यह उनके व्यक्तित्व के विविध पक्षों से बड़ी सरलता से समझा जा सकता है. उन्होंने राजनीति, साहित्य, संस्कृति और विपक्ष में बड़ी सहजता से प्रेरणादायी कार्य किए. वे हर परिस्थिति में अपने दायित्वों का निर्वहन करने से पीछे नहीं हटे. वे सच्चे अर्थों में लोकतंत्र की गरिमा बनाए रखने के लिए सदैव अटल रहे. सशक्त लोकतंत्र के लिए उनके विचार वर्तमान में भी प्रासंगिक और प्रेरक हैं.

Chief Minister मोहन यादव ने इस अवसर पर यंग प्रोफेशनल से संवाद भी किया. Bhopal की प्राची गौर ने पूछा कि मैदानी स्तर पर आने वाली चुनौतियों का सामना कैसे किया जाए. इस पर उन्होंने कहा कि समय प्रबंधन पर विशेष ध्यान दें. शांत चित्त और तनाव रहित रहते हुए जन सामान्य से सहज संवाद में रहे. Chief Minister यादव ने युवाओं को नवाचार के लिए तत्पर रहने और परिस्थितियों के अनुरूप स्वयं को ढालने की क्षमता विकसित करने तथा किताबी ज्ञान के साथ-साथ अनुभव को भी महत्व देने की सलाह दी.

–

एसएनपी/डीकेपी