
Bhopal , 23 सितंबर . भारतीय जनता पार्टी में हुई नियुक्तियों का असर Madhya Pradesh में नजर आ रहा है. यहां के प्रभारी त्रिपुरा के पूर्व Chief Minister बिप्लब देब बनाए गए हैं, वहीं राज्य के चार नेताओं को पार्टी ने जिम्मेदारी सौंपी है.
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने विभिन्न राज्यों के प्रभारी और सह प्रभारी की नियुक्ति की है. Madhya Pradesh का प्रभारी त्रिपुरा के पूर्व Chief Minister बिप्लब देब को बनाया गया है, वहीं सह प्रभारी की जिम्मेदारी रेखा वर्मा को सौंपी गई है.
राज्य के प्रभारी अब तक डॉ महेंद्र सिंह हुआ करते थे. एक तरफ जहां राज्य के प्रभारी को भाजपा ने बदला है, वहीं राज्य के चार नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी भी सौंपी गई है. पूर्व मंत्री और पूर्व विधायक अरविंद भदौरिया को आंध्र प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है. इसके अलावा राज्यसभा सदस्य तथा भाजपा की राष्ट्रीय सचिव कविता पाटीदार को Rajasthan में सह प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है.
इसी तरह पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लाल सिंह आर्य को पश्चिम बंगाल का सह प्रभारी बनाया गया है. इसके अलावा सांसद और राष्ट्रीय महामंत्री गजेंद्र पटेल को Jharkhand के प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई. इसके साथ ही राज्य से नाता रखने वाले आशीष अग्रवाल को राष्ट्रीय स्तर पर मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में भी राज्य के कई नेताओं को जगह मिली थी और अब राज्यों के प्रभारी तथा सह प्रभारी के जरिए भी Madhya Pradesh का राष्ट्रीय राजनीति में प्रभाव बढ़ा है. एक तरफ जहां राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा ने प्रभारी तथा सह प्रभारी की नियुक्ति की है, वहीं राज्य में भी मीडिया विभाग के प्रभारी की नियुक्ति कर दी गई है. मीडिया प्रभारी बृज गोपाल लोया को बनाया गया है.
–
एसएनपी/डीकेपी
Skip to content