मध्य प्रदेश के कोरोना योद्धा आयुष चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टाफ 8 दिसंबर को करेंगे विधानसभा का घेराव

Bhopal , 28 नवंबर Madhya Pradesh के कोविड-19 आयुष चिकित्सक एवं पैरामेडिकल स्टाफ संघ द्वारा कोरोना योद्धाओं की बहाली की मांग को लेकर आठ दिसंबर को विधानसभा के घेराव का ऐलान किया है . दरअसल, बहाली की मांग को लेकर राजधानी Bhopal के नीलम पार्क में पांच अक्टूबर से लगातार धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है. कोरोना योद्धाओं ने अब आंदोलन को और व्यापक एवं निर्णायक बनाने का ऐलान किया है.

संघ के प्रदेश संयोजक डॉ. अंकित असाटी ने बताया कि कोरोना योद्धाओं की बहाली के समर्थन में प्रदेश के जनप्रतिनिधियों का व्यापक सहयोग प्राप्त हो रहा है. अब तक Madhya Pradesh के कुल 230 विधायकों में से लगभग 200 विधायकों के समर्थन पत्र प्राप्त हो चुके हैं. इसके अतिरिक्त कई सांसदों एवं मंत्रियों द्वारा भी कोरोना योद्धाओं की पुनर्बहाली के समर्थन में Chief Minister एवं स्वास्थ्य मंत्री को पत्र लिखकर मांग की गई है.

उन्होंने कहा कि विधानसभा में किसी प्रस्ताव या विधेयक को पारित कराने के लिए बहुमत का महत्वपूर्ण स्थान होता है. ऐसे में जब प्रदेश के 230 विधायकों में से लगभग 200 विधायकों का समर्थन कोरोना योद्धाओं की बहाली के पक्ष में प्राप्त हो चुका है, तो Government को इस जनप्रतिनिधि समर्थन को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए.

उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान प्रदेश के हजारों आयुष चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल कर्मचारियों ने अपनी जान जोखिम में डालकर जनसेवा की थी. इन कोरोना योद्धाओं ने कोविड सेंटरों, अस्पतालों, आईसीयू, सैंपलिंग, टीकाकरण एवं अन्य महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं में अपनी जिम्मेदारी निभाई थी.

संघ की प्रमुख मांग है कि कोविड-19 महामारी के दौरान सेवाएं देने वाले सभी कोरोना योद्धाओं की तत्काल बहाली की जाए तथा स्वास्थ्य विभाग में रिक्त पदों पर उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पुनर्नियुक्ति दी जाए. कोरोना योद्धाओं की मांगों को लेकर छह से आठ दिसंबर को Bhopal के नीलम पार्क में विशाल प्रदर्शन का ऐलान किया है. वहीं, आठ दिसंबर को Madhya Pradesh विधानसभा का घेराव किया जाएगा.

–

एसएनपी/पीएम