मध्य प्रदेश : उमरिया जिले के पास एनएच-43 किनारे सिद्ध बाबा के पास मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

उमरिया, 30 अगस्त . Madhya Pradesh के उमरिया जिले से होकर गुजरने वाले नेशनल हाईवे-43 के किनारे नौरोजाबाद थाना क्षेत्र में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. शव सिद्ध बाबा के समीप झाड़ियों के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मिला. शव करीब एक सप्ताह पुराना बताया जा रहा है, जिसके कारण उसकी हालत काफी खराब हो चुकी है और फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है. युवक की मौत हादसे में हुई या फिर उसकी हत्या कर शव को यहां लाकर फेंका गया, इसे लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं.

जानकारी के अनुसार, एक राहगीर सड़क किनारे बाथरूम करने के लिए गया था. इसी दौरान उसकी नजर झाड़ियों के पास पड़े शव पर पड़ी. शव देखकर राहगीर घबरा गया और तत्काल इसकी सूचना नौरोजाबाद Police को दी. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी बालेंद्र शर्मा और डीएसपी शिव चरण बोहित Police बल के साथ मौके पर पहुंचे.

Police टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और आसपास के क्षेत्र में जानकारी जुटाई. शव की हालत खराब होने के कारण मौके पर उसकी पहचान नहीं हो सकी. Police ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए उमरिया शवगृह में सुरक्षित रखवा दिया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद युवक की मौत के कारणों को लेकर सबूत मिल सकते है.

Police अधिकारियों ने बताया कि संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने के बाद Police के सामने कई सवाल हैं. आखिर युवक यहां तक कैसे पहुंचा? क्या वह किसी हादसे का शिकार हुआ और सड़क किनारे झाड़ियों में जा गिरा? या फिर उसकी मौत किसी अन्य स्थान पर हुई और बाद में शव को यहां लाकर फेंका गया? Police इस आशंका को भी ध्यान में रखकर जांच कर रही है.

नौरोजाबाद Police ने मर्ग (मृत्यु की सूचना) कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है. मृतक की पहचान के लिए आसपास के थाना क्षेत्रों से गुमशुदगी के मामलों की जानकारी जुटाई जा रही है. Police यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि पिछले कुछ दिनों में क्षेत्र से कोई युवक लापता तो नहीं हुआ था. फिलहाल Police ने मामले को संदिग्ध मानते हुए सभी संभावित पहलुओं पर जांच शुरू कर दी है.

एएस