मध्यप्रदेश में भाजपा के सिर चढ़कर बोल रहा है सत्ता का नशा, 2028 में किसान उतारेंगे: जीतू पटवारी

रतलाम, 13 नवंबर . Madhya Pradesh के रतलाम जिले में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने Friday को सैलाना में आयोजित पूर्व मंत्री स्वर्गीय प्रभुदयाल गेहलोत की जन्म जयंती एवं दीपावली मिलन समारोह में प्रदेश की भाजपा Government पर जमकर निशाना साधा.

जीतू पटवारी ने Chief Minister डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली Government पर किसानों, आदिवासियों और आम जनता के हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश Government के अब केवल 813 दिन शेष बचे हैं. वर्ष 2028 में इस Government की विदाई तय है. पटवारी ने कहा कि प्रदेश की जनता आने वाले चुनाव में भाजपा Government को जवाब देगी.

पटवारी Friday दोपहर सैलाना की जैन धर्मशाला में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे. उन्होंने अपने उद्बोधन की शुरुआत उपस्थित जनसमुदाय को राम-राम कहकर की. इसके बाद उन्होंने प्रदेश Government की नीतियों, किसानों की समस्याओं, आदिवासी अधिकारों और कृषि क्षेत्र से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से अपनी बात रखी.

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने Chief Minister डॉ. मोहन यादव की आदिवासी दिवस को लेकर की गई टिप्पणी पर सवाल उठाते हुए कहा कि ऐसा Chief Minister उन्होंने आज तक नहीं देखा, जो आदिवासी दिवस की तिथि 9 अगस्त के औचित्य पर ही सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि आदिवासी इस धरती के असली मालिक हैं और उनके सम्मान और अधिकारों से जुड़े विषयों पर Government को संवेदनशीलता दिखानी चाहिए.

पटवारी ने आरोप लगाया कि Chief Minister की टिप्पणी से आदिवासी समाज की भावनाएं आहत हुई हैं. उन्होंने कहा कि भाजपा Government का रवैया आदिवासी समाज के प्रति उसके नजरिए को दर्शाता है. उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि आम जनमानस तो यही चाहता है कि मोहन यादव Chief Minister बने रहें, क्योंकि उनके Chief Minister बने रहने से कांग्रेस की Government बनने का रास्ता और साफ होगा.

पटवारी ने BJP MP जनार्दन मिश्रा द्वारा किसानों को लेकर की गई उस टिप्पणी पर भी कड़ी आपत्ति जताई, जिसमें कहा गया था कि किसान तीन महीने काम करते हैं और शेष नौ महीने चरस-गांजा पीते हैं. इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए पटवारी ने कहा कि नशे में किसान नहीं, बल्कि सत्ता में बैठे लोग हैं. सत्ता का नशा भाजपा नेताओं और Government के सिर चढ़कर बोल रहा है, जिसे वर्ष 2028 में किसान उतारेंगे.

उन्होंने कहा कि किसान दिन-रात मेहनत करके देश का पेट भरता है. ऐसे में किसानों के परिश्रम और उनके सम्मान पर सवाल उठाने वाले जनप्रतिनिधियों को अपनी भाषा और जिम्मेदारी का ध्यान रखना चाहिए. किसानों को लेकर इस तरह की टिप्पणी न केवल अपमानजनक है, बल्कि अन्नदाता के संघर्ष को कम करके आंकने वाली भी है.

पटवारी ने कृषि नीतियों को लेकर भी भाजपा Government को घेरा. उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसानों को खाद, बीज, बिजली और सिंचाई को लेकर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. फसलों के उचित दाम नहीं मिल रहे हैं और Government की योजनाएं कागजों तक ही सीमित रह गई हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसानों के हितों के लिए सड़क से लेकर विधानसभा तक लड़ाई लड़ती रहेगी.

समारोह में पटवारी ने पूर्व मंत्री स्वर्गीय प्रभुदयाल गहलोत को याद करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा गरीबों, किसानों और आदिवासियों के हितों के लिए काम किया. उनकी जयंती पर आयोजित यह कार्यक्रम उनके विचारों और मूल्यों को आगे बढ़ाने का अवसर है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे जनता के बीच जाएं और Government की नाकामियों को उजागर करें.

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, स्थानीय नेता और आमजन मौजूद रहे. पटवारी के संबोधन के दौरान कई बार तालियां बजीं. कार्यक्रम के अंत में उन्होंने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और कहा कि कांग्रेस 2028 में जनता के आशीर्वाद से प्रदेश में Government बनाएगी.

–

एससीएच/