मधु गौड़ यास्की बने एआईपीसी चेयरमैन, बोले- राहुल गांधी के विजन को करेंगे साकार

हैदराबाद, 10 सितंबर . तेलंगाना से Lok Sabha के पूर्व सांसद मधु गौड़ यास्की ने Thursday को कहा कि ऑल इंडिया प्रोफेशनल्स कांग्रेस (एआईपीसी) के चेयरमैन के तौर पर अपनी नियुक्ति को वे एक बड़ी जिम्मेदारी मानते हैं.

उनका मकसद राहुल गांधी के उस विजन को पूरा करना है जिसके तहत एआईपीसी को एक ऐसे पुल के रूप में विकसित किया जाए जो India के प्रोफेशनल्स को राजनीति, नीति-निर्माण और राष्ट्र-निर्माण से जोड़े.

उन्होंने social media के जरिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी का ‘दिल से आभार’ व्यक्त किया कि उन्होंने उन्हें ऑल इंडिया प्रोफेशनल्स कांग्रेस के चेयरमैन की जिम्मेदारी सौंपी.

उन्होंने social media प्‍लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पर एक पोस्ट में कहा, “मैं इसे सिर्फ एक पद नहीं, बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी के तौर पर देखता हूं. राहुल गांधी के उस विजन को पूरा करने की जिम्मेदारी, जिसमें एआईपीसी को एक ऐसे पुल के रूप में तैयार करना है जो India के प्रोफेशनल्स को राजनीति, नीति-निर्माण और राष्ट्र-निर्माण से जोड़े.”

इससे पहले, अपनी नियुक्ति पर बधाई देने के लिए तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी (टीपीसीसी) के अध्यक्ष महेश कुमार गौड़ का धन्यवाद करते हुए मधु गौड़ यास्की ने कहा कि वे कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने और राहुल गांधी को Prime Minister बनाने के लिए मिलकर काम करना चाहते हैं.

यास्की ने कहा, “धन्यवाद, महेश गौड़. आप सभी के प्यार, समर्थन और सहयोग से, मैं दिल से चाहता हूं कि हम सब मिलकर कांग्रेस पार्टी को राज्य स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक मजबूत करें और राहुल गांधी को India का Prime Minister बनाएं.”

उन्होंने आगे कहा, “आइए हम सब एकजुट होकर इस लक्ष्य की दिशा में मिलकर काम करें.”

इस बीच, यास्की ने Thursday को विधानसभा में तेलंगाना विधानसभा के स्पीकर गड्डम प्रसाद कुमार से मुलाकात की.

विधानसभा में हाल की घटनाओं और स्पीकर के खिलाफ की गई अनुचित टिप्पणियों के संदर्भ में, यास्की ने प्रसाद कुमार के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया.

तेलंगाना के Chief Minister ए. रेवंत रेड्डी ने Thursday को यास्की को ऑल इंडिया प्रोफेशनल्स कांग्रेस का चेयरमैन नियुक्त किए जाने पर बधाई दी.

Chief Minister ने एक्‍स पर लिखा, “उनकी बरसों की सेवा और अलग-अलग क्षेत्रों के लोगों से जुड़ने की उनकी काबिलियत के लिए यह एक सही पहचान है. उनका अनुभव पार्टी को India के प्रोफेशनल समुदाय के साथ जुड़ाव बढ़ाने और राष्ट्र-निर्माण में उनकी विशेषज्ञता का लाभ उठाने में मदद करेगा. उन्हें हर सफलता की शुभकामनाएं.”

मल्लिकार्जुन खड़गे ने Wednesday को यास्की को नियुक्त किया. वे प्रवीण चक्रवर्ती की जगह लेंगे. पूर्व सांसद मधु गौड़ यास्की के पास दशकों का अनुभव है और वे पार्टी के आलाकमान के साथ करीबी तालमेल के लिए जाने जाते हैं. पिछड़ी जातियों के प्रमुख नेताओं में से एक, वे अपने विनम्र और सौम्य व्यवहार के लिए भी जाने जाते हैं.

अलग तेलंगाना राज्य के प्रबल समर्थक रहे याक्षी निजामाबाद से दो बार Lok Sabha के लिए चुने गए थे.

एएसएच/डीकेपी