
मधुबनी, 26 सितंबर . social media पर एक लड़की के साथ खेत में कुछ लोगों द्वारा मारपीट किए जाने का वीडियो सामने आने के बाद मधुबनी Police ने मामले का संज्ञान लिया है. Police के अनुसार, वीडियो करीब एक महीने पुराना है और मामले में मारपीट करते दिख रहे चार लोगों की पहचान कर ली गई है.
मधुबनी Police के social media सेल को मॉनिटरिंग के दौरान यह वीडियो मिला. वरीय Police अधीक्षक, मधुबनी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए लड़की के परिजन से मुलाकात कर जानकारी प्राप्त की. इसके बाद Police अधीक्षक (ग्रामीण), मधुबनी और अनुमंडल Police पदाधिकारी, जयनगर को विधि सम्मत कार्रवाई के निर्देश दिए गए.
Police के अनुसार, अनुमंडल Police पदाधिकारी, जयनगर ने वीडियो का सत्यापन करने के लिए पीड़िता के घर जाकर जांच की. इस दौरान पीड़िता के परिजन और आसपास के लोगों ने बताया कि वीडियो करीब एक माह पुराना है. Police के मुताबिक, लड़की अपने एक पड़ोसी के साथ प्रेम प्रसंग के दौरान खेत में संदिग्ध स्थिति में पाई गई थी, जिसके बाद स्थानीय ग्रामीणों ने उसे पकड़कर उसके परिजन के सामने मारपीट की.
Police के अनुसार, परिजनों ने बताया कि उसी दिन स्थानीय लोगों ने लड़की और संबंधित युवक की उनकी राजी-खुशी से शादी करा दी थी. वर्तमान में लड़की अपनी ससुराल नेपाल में रह रही है.
Police ने बताया कि वीडियो में लड़की के साथ मारपीट करते दिख रहे चारों आरोपियों की पहचान कर ली गई है. इन सभी के खिलाफ जयनगर थाना अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की जा रही है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित कर सघन छापेमारी की जा रही है.
मधुबनी Police ने कहा कि नाबालिग पीड़िता की पहचान उजागर करने अथवा उसकी गरिमा एवं निजता को प्रभावित करने वाली किसी भी फोटो, वीडियो, नाम, पता, पहचान संबंधी विवरण या अन्य सामग्री को प्रकाशित या प्रसारित करना संज्ञेय अपराध है. Police के अनुसार, ऐसा करना पॉक्सो एक्ट, जेजे एक्ट और आईटी एक्ट के तहत दंडनीय अपराध है.
Police ने यह भी बताया कि घटना से संबंधित किसी भी अप्रमाणित सूचना या अफवाह को प्रसारित कर लोगों में भ्रम एवं अशांति उत्पन्न करने का प्रयास करने वाले व्यक्तियों और social media अकाउंट्स की निगरानी की जा रही है. ऐसे लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.
मधुबनी Police ने कहा कि नाबालिग पीड़िता की पहचान और गरिमा की सुरक्षा सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है.
–
डीएससी
Skip to content