
मदुरै, 27 सितंबर . तमिलनाडु Government ने अपनी महत्वाकांक्षी कल्याणकारी योजना ‘थाई मामन थंगा मोथिरम’ (मामा की सोने की अंगूठी) के लॉन्च से पहले एक प्रमोशनल विज्ञापन वीडियो जारी किया है. इस योजना का औपचारिक शुभारंभ 27 सितंबर को मदुरै में Chief Minister जोसेफ विजय करेंगे.
इस योजना का उद्घाटन मदुरै के प्रसिद्ध सरकारी राजाजी अस्पताल में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में किया जाएगा. Chief Minister के मदुरै दौरे के दौरान ही इस पहल को आधिकारिक तौर पर शुरू किया जाएगा, जिसके साथ ही राज्यभर में इसके क्रियान्वयन की शुरुआत हो जाएगी.
Chief Minister के दौरे से ठीक एक दिन पहले Government के जनसंपर्क विभाग (पीआरओ) ने इस योजना के उद्देश्यों और महत्व को दर्शाने वाला एक वीडियो जारी किया है. वीडियो में योजना के सामाजिक महत्व और इससे होने वाले लाभों को विस्तार से बताया गया है.
बता दें कि ‘थाई मामन थंगा मोथिरम’ योजना तमिलगा वेट्री कझगम (टीवीके) की उन प्रमुख कल्याणकारी योजनाओं में से एक है, जिनका वादा पार्टी ने अपने चुनावी घोषणापत्र में किया था. टीवीके Government बनने के बाद इसे सबसे पहले लागू करने जा रही है. माना जा रहा है कि मदुरै से इसकी शुरुआत के बाद इसे चरणबद्ध तरीके से पूरे तमिलनाडु में लागू किया जाएगा.
हालांकि, Government ने अभी तक योजना की पूरी रूपरेखा और पात्रता को लेकर विस्तृत जानकारी साझा नहीं की है लेकिन नाम से स्पष्ट है कि यह योजना परिवार और सामाजिक रिश्तों से जुड़ी किसी आर्थिक सहायता या उपहार से संबंधित है. इसका उद्देश्य आम लोगों को सहयोग देना है.
इसके अलावा Chief Minister अपने मदुरै दौरे के दौरान एक और महत्वपूर्ण कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. वे करीब 10.25 करोड़ रुपए की लागत से रेनोवेट की गई गांधी मेमोरियल म्यूजियम की नई इमारत का भी उद्घाटन करेंगे. म्यूजियम के नवीनीकरण के बाद इसे आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है.
Chief Minister के दौरे को लेकर मदुरै में तैयारियां जोरों पर हैं. सरकारी राजाजी अस्पताल परिसर को सजाया जा रहा है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी तैयारियों का जायजा ले रहे हैं ताकि लॉन्च कार्यक्रम सुचारू रूप से संपन्न हो सके.
–
एससीएच/पीएम
Skip to content