
मदुरई, 13 अक्टूबर . तमिलनाडु के मदुरई नगर निगम के प्रॉपर्टी टैक्स में गड़बड़ी के मामले में सेंट्रल क्राइम ब्रांच Police ने Tuesday सुबह बड़ी कार्रवाई की है. Police ने पूर्व जोनल चेयरमैन भुवनेश्वरी के पति सरवणन को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है.
मदुरई कॉरपोरेशन की सीमा में आने वाली कमर्शियल बिल्डिंग, व्यापारिक प्रतिष्ठान, मैरिज हॉल, होटल, अस्पताल और रिहायशी संपत्तियों के प्रॉपर्टी टैक्स कलेक्शन की जांच में बड़ी अनियमितता सामने आई थी. जांच में पता चला कि 2022 से लेकर 31 जुलाई 2024 के बीच अधिकारियों के पासवर्ड का अनाधिकृत तरीके से इस्तेमाल किया गया.
इस मामले को बाद में सेंट्रल क्राइम ब्रांच को सौंप दिया गया, जिसके बाद क्राइम ब्रांच ने केस दर्ज कर जांच शुरू की. इस घोटाले के उजागर होने के बाद मदुरै कॉरपोरेशन के जोनल चेयरपर्सन, टाउन प्लानिंग कमेटी और टैक्सेशन कमेटी के चेयरपर्सन समेत 7 जनप्रतिनिधियों ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया था.
प्रॉपर्टी टैक्स गड़बड़ी के इस मामले में अब तक कुल 26 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. गिरफ्तार लोगों में मेयर के पति पोन वसंत, कॉरपोरेशन टैक्सेशन कमेटी की चेयरपर्सन विजयलक्ष्मी के पति कन्नन, कुछ कॉन्ट्रैक्ट वर्कर और एक असिस्टेंट कमिश्नर भी शामिल हैं.
इसी सिलसिले में अब पूर्व जोनल चेयरपर्सन के पति सरवणन को पूछताछ के लिए ले जाया गया है. सरवणन से पूछताछ की खबर मिलते ही मदुरै उत्तर के पूर्व विधायक के. थलापति अपने कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ मौके पर पहुंच गए और सरवणन से मिलने की कोशिश की. हालांकि Police की पूछताछ जारी होने के कारण वे उनसे नहीं मिल पाए और फिलहाल वहीं इंतजार कर रहे हैं. Police इस पूरे रैकेट में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है.
–
पीएम
Skip to content