
कोलकाता, 14 सितंबर . पश्चिम बंगाल Government में मंत्री दिलीप घोष ने अवैध तरीके से चल रहे मदरसों पर राज्य Government की कार्रवाई को लेकर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने Government के फैसले का समर्थन करते हुए कहा कि मदरसों से जुड़े कई पहलुओं को लेकर संदेह है. आतंकी आकर मदरसों में ही पनाह लेते हैं.”
मंत्री दिलीप घोष ने Monday को पत्रकारों से कहा, “कोई भी गैर-कानूनी चीज, चाहे वह मदरसा हो या रेस्टोरेंट, Government की मंजूरी के बिना कानून के दायरे से बाहर नहीं चल सकती. Government हर चीज की जांच कर रही है और किसी भी गैर-अधिकृत संस्थान को बंद कर दिया जाएगा. उन्हें चलाने के लिए Government की मंजूरी लेनी होगी.”
दिलीप घोष ने कहा, “सिर्फ उन्हीं को काम करने की इजाजत होगी जिनके पास वैध अनुमति होगी. मदरसों से जुड़े कई पहलुओं को लेकर संदेह है. यह कोई नया मुद्दा नहीं है. यह पिछले 20 सालों से चला आ रहा है. जो आतंकी हमले हुए हैं, उनमें कोई न कोई मदरसा का शिक्षक रहा है. आज भी ऐसे शिक्षक हैं. आतंकी आकर मदरसों में ही पनाह लेते हैं. कई नेताओं ने बार-बार इस पर चिंता जताई है. हालांकि, किसी ने भी इसका समाधान नहीं दिया है. हम इस मुद्दे का समाधान करेंगे.”
साथ ही, मंत्री दिलीप घोष ने पूरे देश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लागू किए जाने की वकालत की. उन्होंने कहा , “देश में समान नागरिक संहिता लागू होनी चाहिए. इसको पश्चिम बंगाल में भी लागू किया जाएगा. देश के अन्य राज्यों में भी यह लाया जाएगा. यह देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के लिए जरूरी है.”
दिल्ली में आयोजित हुए ‘ब्रिक्स’ शिखर सम्मेलन पर दिलीप घोष ने कहा, “Prime Minister मोदी के नेतृत्व में India में आयोजित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन एक ऊंचे स्तर पर पहुंचा. India की मेहमाननवाजी ने सभी का दिल जीत लिया. मेरा मानना है कि व्यापार और वैश्विक राजनीति में एक नई विश्व व्यवस्था का रास्ता तैयार हुआ है.”
उन्होंने कहा कि विश्व में चल रहे युद्ध समाप्त होंगे और इंसानियत की जय-जयकार होगी. दिलीप घोष ने कहा कि लोगों की सुरक्षा और आर्थिक सुरक्षा सर्वोपरि होनी चाहिए.
–
डीसीएच/
Skip to content