
jaipur, 16 अक्टूबर . भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की Rajasthan इकाई के अध्यक्ष मदन राठौर ने ‘Pakistan के संबंध’ में वायरल तथाकथित वीडियो पर अपनी सफाई दी है. राठौड़ ने आरोप लगाया कि उनके भाषण को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है और गलत इरादे से प्रसारित किया गया है. राठौड़ ने कहा कि वायरल क्लिप में उनके भाषण का पूरा संदर्भ नहीं है.
मदन राठौर ने अपनी सफाई में कहा, “उनके भाषण के 20 सेकंड के हिस्से को जानबूझकर एडिट किया गया और दुर्भावनापूर्ण इरादे से प्रसारित किया गया. उनके बयानों को संदर्भ से हटाकर पेश किया गया है, जबकि ये बातें भारत-Pakistan क्रिकेट मैचों और देशभक्ति पर हो रही चर्चा के दौरान कही गई थीं.”
उन्होंने बताया कि यह चर्चा एक ऐसे कार्यक्रम में हुई थी, जिसमें मुस्लिम समुदाय के लोग भी मौजूद थे. वहां भारत-Pakistan के बीच क्रिकेट मैचों और देशभक्ति के विषय पर बातचीत हो रही थी. राठौर ने कहा, “उन्होंने कहा था कि जो लोग Pakistan के खिलाफ India की हार पर पटाखे फोड़कर जश्न मनाते हैं, उन्हें सच्चा देशभक्त नहीं माना जा सकता.”
उन्होंने दावा किया कि अमेरिका और Pakistan जैसे देशों का जिक्र एक व्यापक चर्चा का हिस्सा था, लेकिन एक छोटे से हिस्से को इस तरह फैलाया गया, जिससे गलत धारणा बने. उन्होंने अपने बयानों से Pakistan के प्रति नरम रुख अपनाने के सुझावों को भी खारिज किया. राठौर ने कहा कि उनका और भाजपा का रुख अपरिवर्तित है. उन्होंने कहा, “हमारा एजेंडा बिल्कुल स्पष्ट है.”
दोनों देशों के बीच जारी तनाव के बीच उन्होंने Pakistan के प्रति अपने विरोध को फिर से दोहराया. उन्होंने पुलवामा आतंकी हमले, सीमा पार से आतंकवादियों को प्रशिक्षण देने और उनकी घुसपैठ, तथा Rajasthan और देश के अन्य हिस्सों में नशीले पदार्थों की तस्करी का हवाला दिया.
उन्होंने कहा कि इन मुद्दों के चलते Pakistan को लेकर उनके रुख में किसी भी तरह के भ्रम की कोई गुंजाइश नहीं है. राठौर ने कहा कि पड़ोसी देश के प्रति उनका विरोध कायम रहेगा.
यह विवाद उस समय सामने आया, जब एक तथाकथित वीडियो में मदन राठौर को यह कहते हुए सुना गया कि ‘हम Pakistan के साथ हैं.’ jaipur में पूर्व President डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में दिए गए इस बयान की कांग्रेस, आम आदमी पार्टी (आप) और अन्य विपक्षी नेताओं ने कड़ी आलोचना की थी. उन्होंने राठौर से स्पष्टीकरण और भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व से कार्रवाई की मांग की थी.
–
डीसीएस/
Skip to content