मथुरा में महोली हत्याकांड का मुख्य आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से घायल

मथुरा, 2 नवंबर . मथुरा जनपद के थाना हाईवे क्षेत्र के महोली गांव में 28 अक्टूबर को हुई हत्या के मामले में Police को बड़ी सफलता मिली है. Sunday देर रात Police और हत्याकांड के मुख्य आरोपी के बीच मुठभेड़ हो गई. इस दौरान Police की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा. Police ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया. घायल आरोपी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Police के अनुसार, Sunday रात करीब 11:15 बजे थाना हाईवे Police को मुखबिर से सूचना मिली कि महोली हत्याकांड का मुख्य आरोपी पालीखेड़ा से महोली की ओर आ रहा है. सूचना को गंभीरता से लेते हुए Police टीम ने तत्काल पालीखेड़ा मार्ग पर घेराबंदी कर दी. इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की बाइक से आ रहे एक युवक को Police ने रुकने का इशारा किया.

Police का कहना है कि खुद को घिरा देखकर बाइक सवार युवक ने Police टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी. अचानक हुई फायरिंग से Police टीम में अफरा-तफरी मच गई. इसके बाद Police ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की. इस दौरान एक गोली बाइक सवार युवक के दाहिने पैर में जा लगी. गोली लगने से वह घायल होकर गिर पड़ा. Policeकर्मियों ने तत्काल उसे गिरफ्तार कर लिया और उसके कब्जे से हथियार व अन्य सामान बरामद किया.

गिरफ्तार आरोपी की पहचान विशाल उर्फ विकास (32 वर्ष) पुत्र होरीलाल निवासी ग्राम महोली, थाना हाईवे, जनपद मथुरा के रूप में हुई है. Police ने आरोपी के कब्जे से एक देसी तमंचा, नाल में फंसा एक खोखा कारतूस, दो अन्य खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है. इसके अलावा बिना नंबर प्लेट की काले रंग की स्प्लेंडर प्लस बाइक भी Police ने कब्जे में ले ली है.

मामले की जानकारी देते हुए एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि 28 अक्टूबर को महोली गांव में हुई हत्या के संबंध में थाना हाईवे में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था. घटना के बाद से ही Police की टीमें मुख्य आरोपी की तलाश में जुटी थीं.

उन्होंने बताया कि Sunday देर रात मिली सूचना के आधार पर Police ने घेराबंदी की थी. इसी दौरान आरोपी ने Police टीम पर फायरिंग कर दी. जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया. घायल आरोपी को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है. Police मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है.

–

डीकेपी