
मथुरा, 16 अक्टूबर . उत्तर प्रदेश के जनपद मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र में देर रात हुई मुठभेड़ में Police ने दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की. मुठभेड़ के दौरान जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
यह पूरी कार्रवाई 5 अक्टूबर को ग्राम बाजना में जमीनी विवाद को लेकर हुई फायरिंग की घटना के संबंध में की गई है. इस मामले में थाना हाईवे पर मुकदमा अपराध संख्या 970/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न गंभीर धाराओं (धारा 191(2), 191(3), 352, 351(3), 324(4), 308(2), 109(1)) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था. तभी से Police इन आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी.
थाना हाईवे Police टीम को मुखबिर की ओर से सटीक सूचना मिली थी कि उक्त मुकदमे में वांछित आरोपी रोमेक्स स्कूल की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते से गुजरने वाले हैं. इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए Police टीम ने बताए गए स्थान पर घेराबंदी कर ली. खुद को घिरता देख अभियुक्तों ने Police दल पर जान से मारने की नीयत से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी.
Police टीम ने अपनी और जनता की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की. इस दौरान Police की गोली लगने से एक अभियुक्त घायल हो गया, जिसकी पहचान कनक पुत्र कमल सिंह के रूप में हुई है. घायल आरोपी को तुरंत Police सुरक्षा में उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया. एक अव्य आरोपी की पहचान करन पुत्र भूरी सिंह के रूप में की गई है.
Police ने गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 2 अवैध तमंचे (.315 बोर) और 4 कारतूस कारतूस बरामद किए हैं. Police अधिकारियों का कहना है कि अभियुक्तों के खिलाफ पूर्व पंजीकृत मुकदमे और इस नई गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना हाईवे पर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है.
–
डीसीएस/
Skip to content