मथुरा में जन्माष्टमी पर भक्तों में जबरदस्त उत्साह, ढोल-नगाड़ों और भजनों से गूंज रही जन्मभूमि

मथुरा, 4 सितंबर . उत्तर प्रदेश के मथुरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है. भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि पर Friday सुबह से ही भक्तों का तांता लगा हुआ है. देश के कोने-कोने से आए श्रद्धालु कृष्ण जन्मभूमि मंदिर में दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं. मंदिर परिसर में सुबह हुई मंगला आरती में हजारों भक्त शामिल हुए.

मंगला आरती के बाद मंदिर परिसर में उत्सव का माहौल बन गया. ढोल-ताशे और नगाड़ों की थाप पर भक्त झूमते-नाचते नजर आए. पूरा कृष्ण जन्मभूमि परिसर कन्हैया लाल के जयकारों से गूंज उठा. सुरक्षा और सुविधा के लिए प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं, जिसके चलते भक्तों को दर्शन में किसी तरह की परेशानी नहीं हो रही है.

मंदिर में आई एक महिला भक्त ने से बात करते हुए कहा, “सब कुछ कान्हा जी की कृपा से हो रहा है. यह उनकी लीला और उनकी माया है, वही जानते हैं. पूरी दुनिया उनकी धुन पर नाच रही है, वरना किसी इंसान में इतनी ताकत नहीं है. इंसान क्या कर सकता है? जब से हमने कान्हा की शरण ली है, तब से जीवन में चमत्कार ही चमत्कार हो रहा है.”

एक अन्य भक्त मोहन सिंह ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, “हम यहां लगभग 15 सालों से त्योहार मना रहे हैं. इससे हमें बहुत खुशी मिलती है. हम जब भी आते हैं, यहां खूब नाचते हैं. मैं खुद नहीं नाचता बल्कि कान्हा खुद नचाते हैं.”

एक और श्रद्धालु ने कहा, “कन्हैया जी के आशीर्वाद से मुझे संत रस जी के दर्शन हुए हैं. अब तक हर साल इसकी भव्यता बढ़ती ही जा रही है. बहुत आराम से दर्शन हो रहे हैं. किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हो रही है.”

एक महिला भक्त ने बताया, “मथुरा मेरी ससुराल है. मैं यहीं रहती हूं, इसलिए रोज भगवान के दर्शन करने आती हूं लेकिन आज पहली बार है कि जन्माष्टमी पर दर्शन करने आई हूं. बहुत अच्छा लग रहा है.”

वहीं, एक अन्य महिला भक्त ने कहा कि वह पिछले 20 साल से मंदिर आ रही हैं. उन्होंने कहा, “जब नहीं आती हूं तो ऐसा लगता है कि कुछ छूट गया. यहां अब काफी अच्छी व्यवस्था है. आराम से दर्शन हो जाते हैं. आज भी बहुत अच्छी सुविधा है.”

एक भक्त ने बताया, “मुझे बहुत अच्छा लग रहा है. मैं यहां सुबह 3 बजे आया था. यहां की सुविधाएं पहले से कहीं बेहतर हैं और मुझे बहुत मजा आ रहा है.”

पीआईएम/पीएम