
मथुरा, 28 सितंबर . मथुरा की गोवर्धन Police और एसओजी की संयुक्त टीम ने Sunday देर रात एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए मुठभेड़ के दौरान एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है. Police की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
सीओ गोवर्धन अनिल कुमार ने बताया कि Sunday रात 10:35 बजे गोवर्धन थाना Police और एसओजी की टीम गोवर्धन से नगला सपेरा की तरफ जाने वाले रास्ते पर नाले की पुलिया के पास चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रोकने का प्रयास किया गया. अपने आप को घिरता देख बदमाश ने Police टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी.
सीओ ने बताया कि Police टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा और Police ने उसे दबोच लिया. गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुस्ताक उर्फ गोली (27) निवासी मुखराई के रूप में हुई है. आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह 10 दिन पहले एक लड़की को भगाकर ले गया था. मुस्ताक उर्फ गोली थाना गोवर्धन में दर्ज मुकदमे में वांछित चल रहा था.
मुठभेड़ में घायल आरोपी को तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोवर्धन ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल मथुरा रेफर कर दिया गया. Police ने आरोपी के कब्जे से 2750 रुपये,आरोपी के पास से तमंचा, कारतूस, मोटरसाइकिल, पीड़िता की मार्कशीट, ड्राइविंग लाइसेंस और एक फर्जी आधार कार्ड बरामद हुआ है.
इसके अलावा, जिले की फरह Police द्वारा झूठे मुकदमें में फंसाने की धमकी देकर पैसे वसूलने वाली आरोपी महिला को 2 लाख रुपये सहित गिरफ्तार किया गया है. दरअसल, फरह निवासी महिला और ओम प्रकाश द्वारा एक व्यक्ति को लगातार ब्लैकमेल किया जा रहा था और झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर लाखों रुपये ऐंठ चुके थे. ब्लैकमेल से तंग आकर पीड़ित ने केस दर्ज कराया था.
–
ओपी/पीएम
Skip to content