
इंफाल, 25 सितंबर . मणिपुर के Chief Minister युमनाम खेमचंद सिंह ने Friday को घोषणा की कि राज्य Government ‘निंगोल चाकौबा-2026’ से पहले महिला रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं के लिए एक विशेष वित्तीय सहायता योजना शुरू करेगी. इसका उद्देश्य महिलाओं को उनके परिवार की दैनिक जरूरतों को पूरा करने में आर्थिक मदद देना है.
Chief Minister ने कहा कि जिन महिला विक्रेताओं ने अभी तक अपना पंजीकरण नहीं कराया है, वे अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र के विधायकों (एमएलए) के माध्यम से पंजीकरण करा सकती हैं.
बिश्नुपुर जिले के मोइरांग स्थित आईएनए शहीद स्मारक परिसर में आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए Chief Minister ने कहा कि यह एक माह का अभियान Prime Minister Narendra Modi के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर देशभर में चलाया जा रहा है. इसका उद्देश्य जनसेवा और सुशासन की भावना को आगे बढ़ाना है.
Chief Minister ने कहा कि 2023 से जारी जातीय हिंसा का राज्य की अर्थव्यवस्था पर गहरा असर पड़ा है. हिंसा के कारण राज्य को GST राजस्व में भारी नुकसान हुआ है. उन्होंने बताया कि बार-बार होने वाले बंद और नाकेबंदी से राज्य Government को प्रतिदिन लगभग 25 से 30 करोड़ रुपये के कर राजस्व का नुकसान उठाना पड़ रहा है.
उन्होंने लोगों से अपील की कि मतभेदों का समाधान संवाद के जरिए किया जाए और ऐसे आंदोलनों से बचा जाए, जो आम जनजीवन को प्रभावित करते हैं.
खेमचंद सिंह ने कहा कि हाल ही में संपन्न मणिपुर विधानसभा के आठवें सत्र में चर्चा के बाद राज्य Government ने करीब 3,00,050 परिवारों को 10,000 रुपये की वित्तीय सहायता देने का फैसला किया है. इसके लिए आवश्यक बजटीय प्रावधान भी कर दिए गए हैं.
Chief Minister ने कहा कि संकट के बाद विभिन्न समुदायों के बीच विश्वास की खाई काफी हद तक कम हुई है और कई क्षेत्रों में लोग अब फिर से शांति और सौहार्द के साथ रह रहे हैं. उन्होंने राज्य की एकता और अखंडता बनाए रखने के लिए सभी समुदायों से मिलकर काम करने की अपील की.
कार्यक्रम के दौरान Chief Minister ने विभिन्न विभागों की सरकारी योजनाओं के लाभ पात्र लोगों को वितरित किए और 25 से अधिक सेवा काउंटरों एवं स्टॉलों का निरीक्षण कर लाभार्थियों से बातचीत भी की.
–
डीएससी
Skip to content